
Uttarakhand Governor
आगरा। उत्तराखंड की राज्यपाल बनने के साथ ही बेबी रानी मौर्य के साथ एक नया रिकार्ड दर्ज हो गया है। दरअसल जब उन्हें राज्यपाल बनाने की घोषणा हुई तो वे अमेरिका में थीं। वहां से लौटकर जब वे आज अपने घर पहुंचीं, तो पहली सलामी उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने दी। राज्यपाल के स्वगात में उन्हें पहली सलामी उत्तराखंड पुलिस की ओर दी जायेगी।
पुराने अंदाज में नजर आईं बेबी रानी मौर्य
उत्तराखंड की राज्यपाल बनने के बाद भी बेबी रानी मौर्य का अंदाज वही पुराना नजर आया। वे गुरुवार दोपहर दो बजे अपने बालूगंज स्थित आवास पर पहुंची। राज्यपाल के स्वागत में उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने उन्हें सलामी दी। वे वही साधारण अंदाज में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलीं और अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को देखकर अपनी गाड़ी को पहले ही रुकवा लिया और कार्यकर्ताओं से मिलीं। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
हुआ जोरदार स्वागत
यमुना एक्सप्रेस वे पर कई जगह उनका भव्य स्वागत हुआ, तो वहीं आगरा में रमाड़ा होटल पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके बालूगंज स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की पहले से भीड़ जमा थी। उनके आवास पर पहुंचते ही बुके आदि देकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया भी उनके आवास पर पहुंच गये। पूर्व सांसद ने भी उन्हें बधाई दी।
Published on:
23 Aug 2018 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
