
पीएम मोदी की सभा में जाने से रोकने के लिए इस महिला को तलाश रही पुलिस, घर पर भी लगा दिया पहरा
आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पशु निरोग अभियान की शुरूआत मथुरा से करने पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले आगरा पुलिस थाना शाहगंज जगनेर रोड़ की रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री चाहर के घर पहरा दे रही है। पुलिस को आशंका थी कि आम जनता की लड़ाई लड़ने वाली सावित्री प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंच सकती है। ऐसे में एलआईयू की टीम व थाना शाहगंज पुलिस ने सावित्री के घर सुबह से ही डेरा डाल दिया है।
कौन है सावित्री
आगरा के थाना मलपुरा के गांव नगला कारे की रहने वाली सावित्री चाहर एक सामान्य महिला है। जो पांचवीं पास होने के बावजूद सामाजिक कार्यों के लिए आवाज उठाती है। गांव के विकास व भ्रष्टाचार के खिलाफ वह कई बार आन्दोलन कर चुकी हैं। वर्तमान में उसका एक मकान थाना शाहगंज के जगनेर रोड पर है जहां वह अपने परिवार के साथ रह रही है। समाज सेविका सावित्री का मायका मथुरा के मंसराय में है। यह भी एक वजह है कि आगरा पुलिस सावित्री के घर पहरा दे रही है।
दर्ज हैं कई मुकदमे
सावित्री चाहर ने अपने गांव नगला कारे के विकास में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ साल 2017 में पहली बार आवाज उठाई थी। तब से अब तक कई आन्दोलन कर चुकी हैं। आन्दोलन और प्रदर्शन के दौरान थाना शाहगंज , थाना मलपुरा व थाना अछनेरा में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
क्या है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
मथुरा में वेटेरिनरी यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में नेशनल एनिमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम का शुभारम्भ करेंगे। वहां आगरा, हापुड़, मुरादाबाद के लिए 361 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जायेगा।
Published on:
11 Sept 2019 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
