आगरा

यूपी पुलिस के दरोगा और सिपाहियों के लिए अच्छी खबर

दस दिन में मिलेगा एक दिन का अवकाश, थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।

2 min read
Dec 14, 2017

आगरा। लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को आज से राहत मिलेगी। दस दिन लगातार डयूटी करने के बाद पुलिसकर्मियों को एक दिन का अवकाश मिलेगा। इस खबर के बाद पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। पुलिसकर्मी लगातार नौकरी कर परेशान हो रहे थे। अब उन्हें राहत मिलेगी।

एडीजी जोन ने दिए कप्तानों को निर्देश
पुलिसकर्मी लगातार डयूटी कर थका महसूस करते थे। सिपाही और दरोगा को अब साप्ताहिक अवकाश की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। दस दिन में एक दिवसीय अवकाश उन्हें प्रदान किया जाएगा। इसके लिए हर थाने में रोस्टर बनेगा। अलग अलग दिन पुलिसकर्मियों को नियमित छुट्टी दी जाएगी। जिलों के कप्तानों को निर्देश कर दिए गए हैं। बताया गया है कि डीजीपी सुलखान सिंह ने दो महीने पहले अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को अवकाश देने की व्यवस्था की थी। इस आदेश के बाद दरोगा और सिपाही एक महीने में तीन दिन का अवकाश ले सकेंगे।

आगरा में चार हजार पुलिसकर्मियों को मिलेगी सुविधा
आगरा में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी हैं। सिपाही और दरोगा को ही अभी अवकाश का लाभ मिल सकेगा। रोस्टर के मुताबिक दस दिन में एक बार छुट्टी दी जाएगी। एक महीने में तीन छुट्टी वे ले सकेंगे। अभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा। हालांकि विशेष डयूटी और वीआईपी के आगमन पर अवकाश निरस्त कर दिया जाएगा। ड्यूटी खत्म होने पर पुलिसकर्मी फिर से अवकाश ले सकेंगे। प्रत्येक थाने में रोस्टर के माध्यम से अवकाश दिया जाएगा। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि अवकाश की सुविधा के लिए सभी थाने में रोस्टर से अवकाश दिलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

नोटबंदी के दौरान नकली नोट जमा करने पर बांदा एसबीआई पर मुकदमा दर्ज

Published on:
14 Dec 2017 11:31 am
Also Read
View All

अगली खबर