
Sub Inspector Beating Bjp Leader
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नेता को उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा ने बीच सड़क पर पीट दिया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने उनके मुंह में मुक्के मारे, जिससे उनकी आंख में चोट आई है। जब इसकी खबर भाजपा नेताओं को लगी, तो वे थाने पहुंच गए। हंगामा शुरू हो गया, सूचना पर एसपी सिटी आ गए। दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
यहां का है मामला
ये मामला थाना शाहगंज क्षेत्र की साकेत कॉलोनी का है। बताया गया है कि भाजपा के मीडिया प्रभारी हेमेंद्र तिवारी बृज क्षेत्र कार्यालय से फतेहपुर सीकरी अपनी कार से जा रहे थे। साकेत कालोनी चौराहे पर उन्हें दोस्त बंटी कर्दम मिल गए। उन्होंने बताया कि कार को सड़क किनारे पर लगाकर दोस्त से बात करने लगे। तभी एक साइकिल से जा रहा बालक उनकी कार से टकरा गया। इस पर हेमेंद्र कार से उतरकर उसे देखने लगे। आसपास लोग भी जुट गए, तभी दरोगा कृष्ण कुमार आए। आरोप है कि हेमेंद्र ने अपना परिचय दिया तो दरोगा भड़क गए। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और दरोगा ने भाजपा नेता के मुंह पर घूंसे मारे। इससे उनकी आंख में चोट लग गई। लोगों की भीड़ जुटने पर दरोगा चले गए।
सूचना पर पहुंचे भाजपाई
हेमेंद्र ने जब पार्टी पदाधिकारियों को सूचना दी, तो पार्टी के नेताओं में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, सांसद बाबूलाल, विधायक महेश गोयल, जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे, सोनू चौधरी, प्रशांत पौनिया, अनुराग उपाध्याय पहुंच गए। उन्होंने घेराव कर लिया। सूचना पर एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा आ गए। उन्होंने भाजपाइयों से बात की। इसके बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। तब कहीं भाजपाई थाने से हटे। एसपी सिटी का कहना है शिकायतकर्ता का मेडिकल कराया जा रहा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटनाक्रम की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
Published on:
02 Dec 2018 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
