पहले समझाने का करेंगे प्रयास
हिन्दू कल्याण महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि पहले युवाओं को समझाने का प्रयास किया जाएगा, उन्हें भगवान शिव की मूर्ति भेंट की जाएगी और वेलेंनटाइन डे की जगह महाशिवरात्रि मनाने की अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्क, सार्वजनिक स्थल और सिनेमा हॉल के आस पास हिन्दू कल्याण महासभा के कार्यकर्ताओं की टीम सक्रिय रहेगी, इनमें से एक भी स्थान पर यदि कोई जबरन युवा किसी युवती को गुलाब का फूल देता हुआ नजर आता है, तो उसे सबक सिखाया जाएगा।