18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमुना एक्सप्रेसवे पर वृद्ध के शव को रौंदती रही गाड़ियां, कलाई से हुई चिथड़ों की शिनाख्त

यमुना एक्सप्रेसवे गुरुवार को एक बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद करीब 2 घंटों तक सड़क पर पड़े शव को आने- जाने वाली गाड़ियां रौंदती रहीं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Anand Shukla

Feb 03, 2024

vehicles_kept_trampling_dead_body_of_an_old_man_on_yamuna_expressway_.jpg

यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। 65 वर्षीय बुजुर्ग युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद सड़क पर दो घंटों तक शव पड़ा रहा और वाहन कुचलते रहे। जिसकी वजह से शव के चिथड़े उड़ गए। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कलाई पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर शव की शिनाख्त की।

परिजनों ने बताया कि वह सात दिन से लापता थे। अक्सर बिना बताए ही घर से चले जाते थे। इसलिए हाथ पर मोबाइल नंबर लिखवा दिया था। नंबर न होता तो चेहरा भी नहीं देख पाते।

हादसे के बाद शव को रौंदती रही गाड़ियां
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा मार्ग में 155वें किलोमीटर पर अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। हादसे के बाद शव एक्सप्रेसवे पर दो घंटे तक पड़ा रहा। इस दौरान कई वाहन शव के ऊपर से गुजर गए। इससे शव के चिथड़े बिखर गए। रात करीब 9:30 बजे एक राहगीर की सूचना पर टोल प्लाजा का पेट्रोलिंग वाहन पहुंचा, तब जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। रात 10 बजे बाद शव को उठवाया जा सका।

हाथ पर लिखवा नंबर से हुई शिनाख्त
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। हाथ पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। इसकी वजह से संपर्क करने पर भाई वीरी सिंह ने शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि शव उनके 65 वर्षीय भाई और नैनाना जाट, सदर के रहने वाले भगवान सिंह का है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। पिछले सात दिन से वह घर से बिना बताए ही घर से चले गए थे। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।

तुलसीराम गुर्जर, वरिष्ठ प्रबंधक, (खंदौली टोल प्लाजा) ने बताया राहगीर की सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग वाहन को रवाना कर दिया गया था। हालांकि, तब तक शव बुरी तरह कुचला जा चुका था। हमारी सूचना के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची।


आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट