
नहाते समय बनाया था वीडियो
2 दिन पहले लड़के जबरन लड़की के घर में घुस आए थे। जबरदस्ती करने लगे। युवती ने विरोध किया तो मारा-पीटा और गले पर चाकू रख दिया था। उसे ब्लैकमेल करने लगे। परेशान होकर युवती ने फांसी लगी ली। दोनों आरोपी अभिषेक और विष्णु बरवर गांव के ही रहने वाले हैं। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
छेड़छाड़ से परेशान हो गई थी युवती
खेरागढ़ थाना पुलिस ने आरोपी अभिषेक और विष्णु के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। खेरागढ़ एसीपी महेश कुमार ने बताया, “थाना खेरागढ़ ग्राम बरवर का एक प्रकरण सामने आया है, जिसमें एक लड़की ने सुसाइड किया है। घर वालों ने बताया कि पड़ोस लड़के विष्णु और अभिषेक विष्णु लड़की को परेशान कर रहे थे। इससे आहत होकर लड़की ने सुसाइड कर लिया। मामले में तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया और एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई। दूसरे आरोपी को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।”
Updated on:
16 Oct 2023 08:06 pm
Published on:
16 Oct 2023 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
