5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेल्स टैक्स ऑफिसर की पिटाई का ये वीडियो हो रहा जमकर वायरल, जानिये व्यापारियों को क्यों आया गुस्सा

सेल्स टैक्स के दो अधिकारियों की व्यापारियों ने जमकर पिटाई लगाई।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 03, 2018

Video Viral of beating Sales Tax Officer

Video Viral of beating Sales Tax Officer

आगरा। ताजनगरी में सेल्स टैक्स के दो अधिकारियों की व्यापारियों ने जमकर पिटाई लगाई। दोनों अधिकारी व्यापारियों के सामने लाचार नजर आए, तो वहीं व्यापारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। व्यापारियों का सीधा आरोप था, कि वे अब रिश्वत नहीं दे पाएंगे। ईमानदारी से काम कर रहे हैं और अब कोई रिश्वत मांगेगा, तो वे उसे सबक सिखाएंगे। सेल्स टैक्स अधिकारियों की पिटाई का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यहां का मामला
त्योहार पर बेलनगंज के इलेक्ट्रानिक्स के प्रमुख मार्केट भागीरथ पैलेस में वाणिज्य कर विभाग के दो अधिकारी कई दिन से चक्कर लगा रहे थे। व्यापारियों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा था। व्यापारियों से रेड के पैसों की मांग की जा रही थी। बस इसी बात को लेकर व्यापारियों में आक्रोश फूट पड़ा। इस बार सेल्स टैक्स के अधिकारी बाजार में आए, तो व्यापारियों ने एकजुट होकर उन्हें घेर लिया।

जमकर की पिटाई
व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों की जमकर पिटाई की। इस दौरान व्यापारी अपनी सफाई देना चाहते थे, लेकिन व्यापारियों में गुस्सा इस बात को लेकर था, कि ईमानदारी से काम करेंगे, तो रिश्वत नहीं देंगे। इस मामले का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो जमकर वायरल किया जा रहा है।

होगा मुकदमा दर्ज
वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष छत्ता ने बताया कि दोनों अधिकारियों द्वारा बेलनगंज के व्यापारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।