हिंदू भाई बहनों से बहिष्कार की अपील
उन्होंने लोगों से अपील की है कि हिन्दूओं के स्वाभिमान को अमर करने वाली मां पद्मावती के जौहर का सम्मान करते हुए सभी हिन्दू भाई, बहनों को इस फिल्म का बहिष्कार करना चाहिए। फिल्म का विरोध व लोगों को जागरूक करने के लिए विहिप कार्यकर्ताओं की टोलियां गठित की हैं। जिसमें गोविदं पाराशर, बंटी ठाकुर, दिग्विजय दौनेरिया, दिग्विजयनाथ तिवारी, अनुपम पंडित, राजेश शर्मा, अनुप वर्मा आदि कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में फिल्म दिखा रहे सिनेमाघरों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। विहिप महानगर मंत्री राजीव शर्मा ने कहा कि जलीकट्टू के निर्णय को कोर्ट के निणर्य के बाद ने सरकार ने बदल दिया था। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार इस निर्णय को वापस ले और कोर्ट के निर्णय को बदले। उन्होंने कहा कि फिल्म सेंसर बोर्ड भी केंद्र सरकार का है। जब फिल्म के निमार्ण के समय से ही इसका विरोध हो रहा था। तब सरकार ने इस विषय पर ध्यान क्यों नहीं दिया। क्या सरकार को यह नहीं पता कि जब रानी पद्यमावती ने आग में जौहर किया तो उसके साथ हिन्दुओं की सभी जाति, संप्रदाय की नारी शक्ति भी सम्म्लित थी। विहिप महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि जो लोग फिल्म का समर्थन कर रहे हैं, वह लोग औरंगजेब पर फिल्म बनाएं और देखें।