scriptBIG NEWS: 13 अगस्त से रात्रि में खुल रहा है ताजमहल, यहां पढ़िए पूरी जानकारी | Visite Taj Mahal at Full Moon Nights latest news | Patrika News

BIG NEWS: 13 अगस्त से रात्रि में खुल रहा है ताजमहल, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

locationआगराPublished: Aug 11, 2019 03:17:43 pm

आइए जानते हैं रात्रि में ताजमहल देखने की क्या व्यवस्था है।

आगरा। चांदनी में नहाया ताजमहल देखने का आनंद ही कुछ और है। एक समय था जब ताजमहल में चमकी मेला लगा करता था। आंतकवादियों की धमकी के बाद यह बंद हो गया। मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा। तमाम तारीखों पर सुनवाई के बाद वर्ष 2004 से ताजमहल रात्रि मेँ खोला जा रहा है। माह में पांच रात्रि के लिए ताजमहल खोला जाता है। पूर्णमासी से दो रात्रि पहले और दो रात्रि बाद। पूर्णमासी पर ताजमहल को एकटक निहारना आनंदित कर देता है। आइए जानते हैं रात्रि में ताजमहल देखने की क्या व्यवस्था है। ताजमहल के रात्रि दर्शन का टिकट ऑनलाइन नहीं मिलता है। इस बार ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित रेवती का बाड़ा में पर्यटकों की सुरक्षा जांच करने पर विचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें – #TastyTasty: रक्षाबंधन पर इस तरह तैयार करें मथुरा का प्रसिद्ध मलाई वाला घेवर, यहां देखें रेसिपी

शुक्रवार को नहीं खुलता
ताजमहल शुक्रवार को बंद रहता है। रात्रि में भी नहीं खुलता है। वर्ष 2019 में 13 सितम्बर, 11 अक्टूबर, 22 नवम्बर (पूर्णमासी) और 12 दिसम्बर की रात्रि में ताजमहल नहीं खुलेगा। नवम्बर में पूर्णमासी शुक्रवार की है। इस कारण ताजमहल नहीं खुलेगा।
टिकट दर
भारतीय 500 रुपये
विदेशी 750 रुपये
बच्चा (3-15 साल) 500 रुपये
ताजमहल में 15 साल तक के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन रात्रि में देखना है तो टिकट लेना होगा।

कहां मिलता है टिकट
ताजमहल के रात्रि दर्शन का टिकट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कार्यालय 22, मालरोड, आगरा पर मलिता है। खास बात यह है कि टिकट एक दिन पहले लेना होता है। अगर आपको 13 अगस्त को ताजमहल रात्रि में देखना है तो 12 अगस्त को टिकट लेना होगा। टिकट मिलने का समय सुबह 10 के शाम पांच बजे तक है।
ये भी पढ़ें – शराब तस्करों की पंचायत में पुलिस की मुखबिरी करने वाले परिवार का हुक्का पानी बंद, पांच लाख का जुर्माना

यहां करें संपर्क
रात्रि दर्शन की टिकट के लिए 0562 – 2227261, 2227263, Fax: +91 562 – 2227262 और e-mail: asiagra@sancharnet.in पर संपर्क किया जा सकता है। वैसे टिकट लेने के लिए खुद आना पड़ेगा। जिनका टिकट ले रहे हैं, उनका पहचान पत्र भी चाहिए होता है।
टिकट कैंसिल कराएं
अगर आपने टिकट ले लिया है और विचार बदल गया है तो टिकट कैंसिल कराया जा सकता है। जिस दिन का टिकट है, उसी दिन एक बजे तक ही टिकट कैंसिल होगा। 25 फीसदी धनराशि काटकर पैसा वापस होगा।
ये भी पढ़ें – #DebateinCollege: आगरा में मेट्रो ट्रेन राहत या फिर आफत, जानिये क्या कहते हैं स्टूडेंट्स

समय
ताजमहल का रात्रि दर्शन रात्रि 8.30 बजे से 12.30 बजे तक किया जा सकता है। टिकट लेने वाले अपनी सुविधा से समय तय कर सकते हैं। आधा-आधा घंटा के कुल आठ बैच बनते हैं। एक बैच में अधिकतम 50 लोग आ सकते हैं।
इन रात्रियों में खुलेगा ताजमहल
अगस्त, 2019
13, 14, 15 (पूर्णमासी),16, 17
सितम्बर, 2019
12, 13 (शुक्रवार- ताजमहल नहीं खुलेगा), 14 (पूर्णमासी), 15, 16
अक्टूबर, 2019
11 (शुक्रवार- ताजमहल नहीं खुलेगा), 12, 13 (पूर्णमासी- शरद पूर्णिमा), 14, 15
नवम्बर, 2019
20, 21, 22 (पूर्णमासी- शुक्रवार- ताजमहल नहीं खुलेगा), 23, 24
दिसम्बर, 2019
10, 11, 12 (पूर्णमासी), 13 (शुक्रवार- ताजमहल नहीं खुलेगा), 14
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो