
IMD ने प्रदेश में 2 दिसंबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार है। बारिश होने से तापमान में तेजी के साथ गिरावट भी आएगी। जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं आसमान साफ होने के बाद घना कोहरा भी छाएगा।
इन शहरों में पिछले 24 घंटो में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हुई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश देखने को मिली है। वहीं कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा भी छाया रहा। अब तक जो बारिश दर्ज की गई है वह 1 सेमी या उससे भी कम है। हमीरपुर, उरई, बांदा, झांसी, महोबा, चित्रकूट, मऊ, मिर्जापुर, प्रयागराज और जौनपुर में पिछले 24 घंटो में बारिश हुई है।
इन मंडलो के तापमान में आया बदलाव
दैनिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई मंडलो में तापमान में बदलाव देखा गया है। जिसमें प्रयागराज, मुरादाबाद और झांसी मंडल के तापमान में बढ़त हुई है। बाकी के मंडलो में कोई खास बदलाव नहीं रहा। वहीं आगरा और प्रयागराज में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक वृद्धि देखी गई।
गरज चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में इस तरह का बदलाव देखा जा रहा है।
Published on:
30 Nov 2023 07:14 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
