18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदाबांदी के बाद छाया घना कोहरा, सर्दी से कांपे लोग, जानिए क्या रहेगा आगे मौसम का मिजाज

शीत लहर के चलते लोगों की कंपकपी छूट रही है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jan 24, 2018

Current Status Visibility

Current Status Visibility

आगरा। ताजनगरी आगरा में बूंदाबांदी के बाद बुधवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। शीत लहर के चलते लोगों की कंपकपी छूट रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। मंगलवार को बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, बुधवार सुबह कोहरा छाया हुआ है, पांच किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से शीत लहर चल रही है।


नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग की मानें तो अभी मौसम से राहत की उम्मीद नहीं है। आज भी बादल छाए रहेंगे। सबसे ज्यादा समस्या सुबह सुबह बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है। आगरा में शीत लहर चलने के साथ ही घना कोहरा छा रहा है। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है।

मौसम अभी ऐसा ही रहेगा
आगरा में ठंड से लोग जम रहे हैं, तापमान 5 डिग्री है और छह किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से शीत लहर चल रही है। शीत लहर में आते ही हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम अभी ऐसा ही रहेगा। आगरा में गलन भरी सर्दी पड़ रही है, सुबह से घना कोहरा छाया रहा, सात बजे तक द्रश्यता शून्य रही।

मौसम ने एक बार फिर लिया यूटर्न

मौसम ने एक बार फिर यूटर्न लिया है। मंगवार की बारिश हुई थी। इसके बाद धूप निकल आई थी। लोग सोच रहे थे कि चलो, सब ठीक हो गया। बुधवार की सुबह कोहरा छा गया। पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। शीतलहर का प्रकोप फिर से है। दिन का तापमान चार डिग्री गिरकर 19.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है। कोहरा छाने का प्रभाव ताजमहल में साफ-साफ दिखाई देता है। सूर्योदय के समय ताजमहल के दर्शन नहीं हो पाए। निकट जाकर ही ताजमहल दिखाई दिया।