
सुबह 6 बजे कोहरे की वजह से घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम रही। वाहनों के हेडलाइट चलते रहे।
आगरा। यूपी में सर्दी कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर है। शुक्रवार को मथुरा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अलीगढ़ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ ऐसा ही हाल आगरा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद का रहा।
यह भी पढ़ें: UP में गलनभरी सर्दी के चलते दी गई बच्चों को बड़ी राहत, पांच जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित, इन स्कूलों में जारी हुआ नया आदेश
शुक्रवार को आगरा में न्यूनतम तापमान 4.5 रहा व अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। यहां सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन कायम रही। मैनपुरी में न्यूनतम तापमान 4 व अधिकतम 18 डिग्री रहा। एटा में न्यूनतम तापमान 4 और अधिकतम 13 डिग्री तक पहुंचा। वहीं फिरोजाबाद में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
अलीगढ़ का पारा लुढ़ककर पहुंचा 1.8 डिग्री
वहीं शनिवार सुबह अलीगढ़ का पारा 3.6 से लुढ़ककर 1.8 पहुंच गया। अलीगढ़ अधिकतम तापमान 11.2 तक रहने की उम्मीद है। आगरा में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.1 दर्ज किया गया। बरेली में सुबह के समय तापमान 3.1 व शाहजहांपुर में 3.8 रहा। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए स्कूल को 29 दिसंबर तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं मिशनरी स्कूलों समेत कुछ स्कूलों में 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
Published on:
28 Dec 2019 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
