26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 दिसंबर से दोबारा लागू हो सकती है साप्ताहिक बंदी, रात नौ बजे के बाद नहीं खुलेगा बाजार

यूपी में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सीएम योगी ने शादी समारोह में 100 से ज्यादा लोगों के शामिल न होने की बात कही है। वहीं एक दिसंबर से दोबारा साप्ताहिक बंदी लागू हो जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 23 Nov 2020, 11:44 AM IST

1 दिसंबर से दोबारा लागू हो सकती है साप्ताहिक बंदी, रात नौ बजे के बाद नहीं खुलेगा बाजार

1 दिसंबर से दोबारा लागू हो सकती है साप्ताहिक बंदी, रात नौ बजे के बाद नहीं खुलेगा बाजार

आगरा. यूपी में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सीएम योगी ने शादी समारोह में 100 से ज्यादा लोगों के शामिल न होने की बात कही है। वहीं एक दिसंबर से दोबारा साप्ताहिक बंदी लागू हो जाएगी। रात नौ बजे के बाद बाजार बंद हो जाएंगे। लोगों का घर से निकलना भी पहले की तरह बंद हो सकता है। त्योहारों के मद्देनजर बाजारों के लिए दी गई छूट प्रशासन 30 नवंबर के बाद से बंद कर सकता है। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि शासन ने 30 नवंबर तक साप्ताहिक बंदी नहीं करने के आदेश दिए थे। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बाजार खोले गए। अब ये मियाद खत्म हो रही है। फिर दोबारा से बाजारों में साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू हो जाएगी। रात नौ बजे के बाद बाजार नहीं खुलेगा। देर रात अगर कोई बाजार खुलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना स्तर पर जांच के लिए कमेटियां बनाई जाएंगी।

होटल में आयोजित होने वाली पार्टियों पर भी नजर

एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने कहा कि देर रात तक होटल, रेस्टोरेंट व बार में पार्टियां आयोजित होने की सूचनाएं मिल रही है। कई जगह उचित दूरी व मास्क लगाए बिना लोग समारोह में पहुंच रहे हैं। सामूहिक बैठक हो रही हैं। इससे संक्रमण बढ़ने की आशंका है। ऐसे में इन जगहों पर भी नजर रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें: अमेठी में मनरेगा की सच्चाई, जेसीबी से होती खुदाई, बिना मजदूरी किए प्रधान व उसके पिता समेत सऊदी-दुबई में रहने वालों के खाते में पहुंची रकम

ये भी पढ़ें:नवम्बर में ही टूट गया ठंड का रिकार्ड, पारा पहुंचा 10 डिग्री के नीचे

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग