
बांसुरी किसने बनाई और कब से बजाई जा रही है, संगीत अकादमी ने दिया अजीबोगरीब जवाब
एक आरटीआई दाखिल की गई कि,बांसुरी किसने बनाई और कब से बजाई जा रही है। वाद्य यंत्र तबला किसने बनाया था। सूचना के अधिकार तहत संस्कृति मंत्रालय से पूछे गए सवाल के जवाब में संगीत नाटक अकादमी ने जो कहा, उसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। संगीत नाटक अकादमी इस बारे में ढेर सारी राय हैं। अगर अधिक जानकारी लेनी है तो अकादमी के पुस्तकालय में आकर खुद ही अपने प्रश्न का जवाब तलाश लें।
खुद ही तलाश ले अपना जवाब
आगरा के आरटीआइ कार्यकर्ता डा देवाशीष भट्टाचार्य ने संस्कृति मंत्रालय में छह सितंबर को आनलाइन आवेदन कर वाद्य यंत्रों तबला, बांसुरी व हारमोनियम के बारे में जानकारी मांगी थी। संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के उप.सचिव अंकुर आचार्य ने 20 सितंबर को इसका जवाब दिया है। उन्होंने आवेदक कहाकि, अकादमी के संगीत अनुभाग का मानना है कि यह विषय गहन अध्ययन का है। आवेदक की मांगी गई सूचना के संदर्भ में अलग-अलग राय हैं। इस बारे में कुछ भी पक्का कहना बहुत मुश्किल है। अनुभाग ने यह सुझाव दिया है कि, आवेदक व्यक्तिगत रूप से संगीत नाटक अकादमी के पुस्तकालय में आकर इस संबंध में अध्ययन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े - माफिया मुख्तार अंसारी को एक और सजा
अपील में जाएंगे भट्टाचार्य
संगीत नाटक अकादमी के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर आरटीआइ कार्यकर्ता डा. देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि, इसके खिलाफ वह प्रथम अपील करेंगे। अकादमी जवाब नहीं देना चाहती है। पाठ्य पुस्तकों में गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है। तबला पौराणिक वाद्य यंत्र है। इसका आविष्कार अमीर खुसरो ने नहीं किया था। बांसुरी और हारमोनियम भी प्राचीन वाद्य यंत्र हैं।
पूछे गए सवाल
- तबले का आविष्कार कब और किसने किया।
- हारमोनियम का वाद्य यंत्र के रूप में प्रयोग कब से हो रहा है।
- बांसुरी कब से बजाई जा रही है और इसे किसने बनाया था।
- तबला पहले मिट्टी से बना या लकड़ी से, किसने इसे बनाया था।
Published on:
23 Sept 2022 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
