
tulsi
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के बृज क्षेत्र और बुंदेलखंड संगठन मंत्री भवानी सिंह यूं तो राजनीतिक व्यक्ति हैं, लेकिन तमाम विषयों पर उन्हें विषद जानकारी है। इनमें से एक है तुलसी। यूं तो तुलसी का पूजन घर-घर में होता है, लेकिन इसका वैज्ञानिक कारण क्या है, यह कम लोग जानते हैं। भवानी सिंह ने पत्रिका को इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यह भी पढ़ें
Patrika .com/agra-news/tell-taj-mahotsav-theme-get-rs-10-thousand-cash-reward-5331487/">अगर 10 हजार रुपये नकद चाहिए तो ये खबर आपके लिए ही है
सामान्य जानकारी
भवानी सिंह ने बातया कि अभी कुछ वैज्ञानिकों ने कहा है कि वायरल बुखार होता है तो अदरक, कालीमिर्च, लौंग कूटकर इसमें कुछ तलसी के पत्ते डालकर काढ़ा बनाकर पीएं तो दवाई से अधिक असर होता है। यह तो सामान्य जानकारी है। तुलसी के बारे में जितनी जानकारी करेंगे, वह थोड़ी पड़ेगी। तुलसी के बारे में जानकारी करने पर पला चला कि हमारे ऋषि जहां खाली स्थान देखते थे, वहां तुलसी के पौधों को लगाते थे। आज भी आग्रह है कि तुलसी लगाएं, पूजा करें और परिवारों में यह निरंतरता आज भी बनी हुई है।
यह भी पढ़ें
ओजोन गैस सिर्फ तुलसी के पौधे में
उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तथ्यों को ठीक से समझें तो पता चलेगा कि तुलसी कितनी उपयोगी है। तुलसी के पौधे से ओजोन गैस निकलती है। यह ओजोन गैस किसी अन्य पौधे में नहीं है। किसी केमिकल में भी नहीं है। आजकल गर्मी बहुत पड़ती है। इसका कारण है वायुमंडल में ओजोन की परत में छेद हो जाना। इतने बड़े छेद हो गए कि सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ने लगीं। ओजोन परतों की भरपाई तुलसी के पौधों से हो सकती है। दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है, जिसने यह दावा किया हो कि हम ओजोन गैस का निर्माण करके वायुमंडल के छिद्रों को भर देंगे। ये छिद्र तुलसी के पौधों से निकली ओजोन गैस से ही भरे जा सकते हैं। इसलिए आग्रह है कि जहां खाली स्थान देखो, वहां तुलसी के पौधे लगाओ।
यह भी पढ़ें
रात्रि में तुलसी के निकट दीपक क्यों जलाते हैं
भवानी सिंह ने बताया कि तुलसी को माता इसिलए माना है कि यह लोक कल्याणकारी है। घर में मताएं-बहनें रात्रि में तुलसी के निकट दीपक जलाती हैं। दीपक से ओजोन गैस हजार गुना निकलना शुरू हो जाती है। इससे परिवार को रोग नहीं घेरते हैं। कैंसर जैसे असाध्य रोग तुलसी के कारण ठीक हुए हैं, बशर्ते ठीक से सेवन की विधि आ जाए। जिन्हें सेवन की विधि पता नहीं है, वे इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं। वास्तव में तुलसी माता से बड़ी माता है। यह मानकर सब अपना कर्तव्य निभाएं। तुलसी के पौधों को अधिक से अधिक संख्या में लगाएं।
यह भी पढ़ें
Published on:
08 Nov 2019 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
