
महिला ने एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं... इतने बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान
आगरा। आपने जुड़वां बच्चों की कहानी तो बहुत सुनी और देखी भी होगी लेकिन आगरा के एक निजी अस्पताल में महिला ने एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि चार बच्चों को जन्म दिया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। चार बच्चों में से तीन बच्चियां हैं और एक बच्चा है। बड़ी खबर ये है कि मां औऱ सभी बच्चे स्वस्थ हैं।
आईवीएफ तकनीक के जरिए हुए बच्चे
दरअसल फिरोजबाद के गांव मुजफ्फरपुर के दीपक यादव फौज में हैं। दो साल पहले ही उनकी राखी से शादी हुई थी। चिकित्सकीय सुझाव पर उनका आईवीएफ तकनीक के जरिए आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को राखी ने चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से तीन लड़कियां हैं तो एक लड़का है। चारों बच्चे सकुशल हैं। चिकित्सक भी कुदरत के इस करिश्मे को देखकर हैरान हैं। फौजी दीपक याादव के परिवार में चार बच्चे एक साथ आने से खुशी की लहर है।
Updated on:
18 Nov 2018 05:27 pm
Published on:
18 Nov 2018 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
