
Bathing woman
आगरा। आरटीआई एक्टिविस्ट पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप एक महिला ने लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरटीआई एक्टिविस्ट ने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। इस वीडियो को वायरल करन की धमकी देते हुए आरोपी अब बेटी से शादी का दबाव बना रहा था, जिसके बाद महिला ने थाना सिकंदरा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये है मामला
थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुर की रहने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट जितेन्द्र वर्मा वोटर कार्ड और पैन कार्ड बनवाने का काम करता है। पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2007 में उसने जितेन्द्र से कुछ प्रमाण पत्र बनवाए थे, उसके पति दुबई में नौकरी करते थे। जितेन्द्र उसके घर एक दिन अचानक आ पहुंचा, उस समय वह नहा रही थी। जितेन्द्र ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया। वह उसकी प्रताड़ना को काफी समय से झेल रही थी, इस बीच उसके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद तो जितेन्द्र अपनी मर्जी का मालिक हो गया।
ये भी पढ़ें - बीए एलएलबी और एलएलबी की परीक्षाएं स्थगित, जानिए अगली डेट
पुत्री से शादी का बना रहा था दबाव
महिला ने बताया कि जितेन्द्र की नजर उसकी पुत्री पर थी। उसने महिला पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, कि वह अपनी पुत्री का विवाह उसके साथ करा दे। पुत्री का जीवन बर्बाद हो जाएगा, यह सोचकर महिला ने सख्त निर्णय लेते हुए आरोपी की थाना सिकंदरा में शिकायत की। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरटीआई एक्टिविस्ट जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Published on:
24 Apr 2018 07:46 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
