21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनसुनवाई में महिला श्रमिकों ने बोली मन की बात, देखें वीडियो

श्रम अधीक्षक एके पांडे ने किया कार्यक्रम का शुभारंभयूपीजीएमएस के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने सुनी समस्याएं

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 30, 2019

जनसुनवाई में महिला श्रमिकों ने बोली मन की बात

जनसुनवाई में महिला श्रमिकों ने बोली मन की बात

आगरा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन (यूपीजीएमएस) के बैनर तले धनौली स्थिी बाल श्रमिक विद्यालय पर आज महिला श्रमिकों के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में श्रम अधीक्षक एके पांडे, यूपीजीएमएस के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने मां सरस्वती की वंदना और माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पत्थर खदान, भट्टा श्रमिक, घरेलू कामगार, निर्माण क्षेत्र से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।

ये बोली महिलाएं
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी मन की बात रखी। श्रमिक महिलाओं ने कहा कि उनके पास काम नहीं है। जहां काम मिलता भी है, वहां मेहनताना बेहद कम है। वहीं श्रमिक महिलाएं स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर भी चिंतित नजर आईं। सबसे बड़ी समस्या भट्टा पर काम करने वाली महिलाओं की सामने आईं। बड़ी संख्या में ईंट भट्टों पर काम करने वाली महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इस पर यूपीजीएमएस के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने बताया कि मथुरा के जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर उन्होंने इस समस्या को उठाया। अधिकारियों ने इस संबंध में भट्टा मालिकों को आदेश भी जारी किए, कि प्रत्येक भट्टे पर शौंचालयों का निर्माण अनिवार्य रूप से होना चाहिए।

बताईं सरकार की योजनाएं
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रम अधीक्षक एके पांडे ने बताया कि सरकार द्वारा श्रमिक महिलाओं के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने समान वेतन के मुद्दे पर जानकारी देते हुए बताया कि ये कोई कानून नहीं है कि महिला को पुरुष की अपेक्षा कम मेहनताना दिया जाए। समान काम का समान वेतन होना चाहिए। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मानधन योजना से जुड़ने की सभी महिला श्रमिकों से अपील की। इसके अतरिक्त उन्होंने श्रम कार्यालय में पंजीकरण कराने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है, इस बारे में भी जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम में आईं समाजसेविका सोमा जैन ने महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागृत किया। इस दौरान संजय शर्मा, राहुल शर्मा, पिंकी जैन, हेमलता, साकिर आदि मौजूद रहे।