
Civil Society
आगरा। धनौली में बनाये जाने को प्रस्तावित सिविल एयर टर्मिनल का उपयोग कर वायुयान से ताज सिटी की यात्रा करने की चाह रखने वालों की हसरत पूरी होने में भले ही कुछ समय ओर लग जाए, किन्तु जमीन अधिग्रहण और उस पर बाउंड्री वॉल बनाये जाने का महत्वपूर्ण चरण तेजी के साथ पूरा होने की ओर अग्रसर है। एयरपोर्ट की डायरेक्टर कुसुम दास ने धनौली, बल्हेरा और अभयपुरा गांव में भू अधिग्रहण के बाद बाउंड्री वॉल बनाये जाने के काम का जायजा लिया तथा इसमें तेजी लाये जाने की अपेक्षा की।
प्रशासन से करेंगी वार्ता
एयरपोर्ट की डायरेक्टर कुसुम दास शीघ्र ही आगरा प्रशासन से निर्माण को प्रस्तावित इस नये सिविल एन्कलेव तक कोट -आगरा स्टेट हाईवे जगनेर रोड से सहज और सुविधा जनक पहुंच संभव बनाये जाने के लिये प्रशासन के साथ वार्ता करेंगी और पूर्व में इसके लिये चल रहे प्रयासों को गति देने का आग्रह करेंगी। सिविल सोसायटी आगरा के जनरल सैकेट्री अनिल शर्मा और जर्नलिस्ट राजीव सक्सेना ने कुसुम दास से खेरिया एयफोर्स स्टेशन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर अपेक्षा की कि नए सिविल एन्कलेव के प्रोजेक्ट को एनवायरमेंट क्लीयरेंस दिलवाने का कार्य शीघ्रता से करवाया जाये।
शीघ्र औपचारिकता होगी पूरी
कुसुम दास ने बताया कि एनवायरमेंट क्लीयरेंस करवाने का काम एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा एक कंसल्टेंटको दिया हुआ है। उम्मीद है कि यह औपचारिकता भी शीघ्रता के साथ पूरी होगी। उन्होंने कहा कि अधिग्रहित की गयी जमीन का अधिकांश भाग खेतों का या ऊसर है। जहां पेड हैं ही नहीं , जो हैं उन्हें यथा संभव क्षति नहीं पहुंचने दी जाएगी। एक जानकारी में उन्होंने कहा कि नये सिविल एन्कलेव की कार्ययोजना को बनाते समय शुरू से ही इसकी स्थिति ताज ट्रपेजियम जोन में होने का ध्यान रखा गया था। उन्होंने कहा कि एयरपोट अथार्टी आॅफ इंडिया को तो यहां काफी संख्या में पेड़ लगाने हैं। उन्होंने बताया कि मानसून के कारण वाउंड्री का काम करवा रहे ठेकेदार की लेबर को दिक्कत होने से काम की गति कुछ प्रभावित जरूर हुई है, किन्तु अपने इंस्पैक्शन के दौरान उन्होंने काम मे तेजी लाने को कहा है।
Published on:
25 Jul 2018 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
