15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

world culture festival: महंत योगेश पुरी  भी देंगे संदेश

दिल्ली में होने वाले आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व सांस्कृति महोत्सव में श्रीमनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी को भी बुलाया गया है। वे प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Mar 10, 2016

world culture festival 2016,

world culture festival 2016,

आगरा. दिल्ली में होने वाले आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व सांस्कृति महोत्सव में श्रीमनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी को भी बुलाया गया है। वे प्रेम, एकता और भाईचारा का संदेश देंगे। 11 से 13 मार्च तक यह आयोजन दिल्ली में यमुना किनारे होने जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के इस आयोजन से शुरुआत होगी अध्यात्मिक क्रांति की।

देश को युवाओं को देंगे संदेश
श्रीमनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि आज देश में आपसी प्रेम खत्म होता जा रहा है। भ्रष्टाचार और दुष्ट शक्तियां देश को खोखला बनाने का काम कर रही हैं। युवाओं के अंदर जहर घोला जा रहा है। आज जरूरत है युवाओं को देश हित में कार्य करने की। देश का सदमार्ग पर ले जाने की। ऐसे में देश के युवाओं को सही रास्ते पर लाना बेहद जरूरी है।

अध्यात्म से जुड़ेंगे तभी होगा कल्याण
महंत योगेश पुरी ने बताया कि आज हमारा समाज अध्यात्म से दूर होता जा रहा है, जबकि अध्यात्म की हमारे व्यक्तित्व में बेहद जरूरत है। आज का युवा जब अध्यात्म से जुड़ेगा, तो सदविचार आएंगे। अध्यात्म की क्रांति से ही देश का उत्थान हो सकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण मिला था। आयोजन को लेकर काफी प्रभावित हूं। यहां से निश्चित ही अध्यात्म की एक नई क्रांति की शुरुआत होगी।

ये भी पढ़ें

image