ये वायदे पूरे होते तो बनती बात
ताजहल के शहर आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव तो तैयार हुये, लेकिन वो कागजों में ही सिमट कर रह गये। पर्यटकों का आगरा में ठहराव हो सके, इसके लिए नाइट बाजार की मांग लंबे समय से चली आ रही है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री तक इसकी आवाज पहुंची, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। सदर बाजार में नाइट बाजार की मांग की गई थी। इसके साथ ही माना ये भी जाता है कि सही से प्रचार प्रसार न होना भी एक बड़ा कारण है। ताजमहल के शहर आगरा में चंबल सफारी, कीठम झील के साथ सूर सरोवर भी है। लेकिन शासन की अनदेखी के चलते ये स्थल बेहाल हैं।