
जामा मस्जिद में मारपीट का वीडियो सामने आया है
आगरा की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज़ पढ़ने आने वाले नमाजियों में दबंग ने दहशत फैला दी है। दबंग द्वारा मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ने वाले युवक से अभद्रता और मारपीट की गई है। आरोप है की दबंग ने छुरी निकाल कर जान से मारने का भी प्रयास किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में थाना पुलिस जानकारी कर कार्रवाई की बात कह रही है।
मस्जिद के अंदर की गाली गलौच
मारपीट का मामला बुधवार का बताया जा रहा है। यहां मस्जिद में नमाज पढ़ने आए एक व्यक्ति के साथ मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के एक मुख्य पदाधिकारी के खास दबंग बदमाश अरशद उर्फ यानी ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर मस्जिद के अंदर ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
छुरी लेकर मारने दौड़ा दबंग
प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय व्यक्ति ने बताया की झगड़े के दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को रोका तो दबंग अंदर कमरे में जाकर छुरी निकाल लाया और नमाज पढ़ने आए युवक पर हमला करने का प्रयास किया। बीच बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।
आरोपी पर दर्ज हैं मुकदमे
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दबंग को मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी का संरक्षण मिला हुआ है और वो आए दिन नमाज पढ़ने आने वालों से अभद्रता करता है। उसके खौफ से लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने आने से कतराने लगे हैं।
वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर थाना पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
Published on:
30 Mar 2023 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
