
जीएसईबी।
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से अब तक हर साल मार्च महीने में 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाती रही हैं, लेकिन आगामी वर्ष 2025 में बोर्ड 27 फरवरी से 10वीं-12वीं की बोर्ड की शुरुआत करेगा। सीबीएसई की तर्ज पर पहली बार जीएसईबी भी फरवरी महीने में बोर्ड परीक्षा लेगा।
जीएसईबी ने वर्ष 2024-25 के वार्षिक शैक्षणिक गतिविधि कैलेंडर में इसकी घोषणा की है। इसके तहत 13 जून से स्कूल खुले हैं। पहला सत्र 108 दिनों का होगा यानि 27 अक्टूबर तक चलेगा। दीपावली का अवकाश 28 अक्टूबर से 17 नवंबर तक 21 दिनों का होगा। उसके बाद दूसरा सत्र 135 दिनों का होगा, जो 18 नवंबर से शुरू होगा और चार मई 2025 तक चलेगा। गर्मियों की छुट्टियां 5 मई 2025 से 8 जून 2025 तक 35 दिन तक रहेंगी।
2025-26 के शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत 9 जून 2025 से होगी। इस वर्ष 18 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे और 6 स्थानीय अवकाश। 21 दिन का दीपावली और 35 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश सहित 80 दिन की छुट्टियां रहेंगी। दोनों सत्रों को मिलाकर 237 दिन शैक्षणिक कार्य होगा।
जीएसईबी के शैक्षणिक गतिविधि कैलेंडर के तहत 27 फरवरी 2025 से 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी और 13 मार्च 2025 तक खत्म हो जाएंगीं। उससे पहले 12वीं विज्ञान संकाय की प्रायोगिक परीक्षाएं 6 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। नौवीं से लेकर 12वीं तक की प्रथम परीक्षाएं 14 से 23 अक्टूबर तक होंगी। द्वितीय परीक्षाएं 20 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक होंगीं। कक्षा नौवीं की प्रखरता शोध कसौटी 30 जनवरी को ली जाएगी। 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 7 अप्रेल से 19 अप्रेल 2025 तक होंगीं। जीएसईबी के तहत इस शैक्षणिक वर्ष में नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक में पूरे कोर्स को परीक्षा के दौरान ध्यानार्थ लिया जाएगा। पहली परीक्षा के लिए जून से सितंबर तक के कोर्स को, द्वितीय परीक्षा के लिए जून से दिसंबर तक के कोर्स को और बोर्ड व वार्षिक परीक्षा के दौरान पूरे कोर्स को ध्यानार्थ रखकर पेपर तैयार किए जाएंगे।
Published on:
06 Jul 2024 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
