28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईडब्ल्यूएस आवास योजना के अन्तर्गत 1330 मकानों को मंजूरी

मनपा स्टेंडिंग कमेटी की बैठक

less than 1 minute read
Google source verification
ईडब्ल्यूएस आवास योजना के अन्तर्गत 1330 मकानों को मंजूरी

ईडब्ल्यूएस आवास योजना के अन्तर्गत 1330 मकानों को मंजूरी

अहमदाबाद. महानगरपालिका की स्थाई समिति (स्टेंडिंग कमेटी) की बैठक में गुरुवार को चार कार्यों पर विचार विमर्श के बाद मंजूरी दे दी गई। कठवाड़ा-निकोल में ईडब्ल्यूएस आवास योजना के अन्तर्गत 1008 और शीलज में 322 आवास तैयार किए जाएंगे।
स्टेंडिंग कमेटी की गुरुवार को आयोजित बैठक में पिराणा-पीपलज क्षेत्र में बुधवार को घटित आग दुर्घटना में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांंजलि दी गई। इसके बाद चार कामों को मंजूरी दी गई है। जिसमें 97 करोड़ के खर्च से 1330 मकान ईडब्ल्यूएस योजना के अन्तर्गत निर्माण करने की मजूरी दे दी गई है। इनमें से 1008 मकान कठवाड़ा-निकोल में तैयार किए जाएंगे और 322 मकान शीलज क्षेत्र में तैयार होंगे। साथ ही मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के असरग्रस्त लोगों को कॉमर्शियल संपत्ति आवंटित कराने पर भी विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में 25 नवम्बर को मीटलेस दिवस के उपलक्ष्य में शहर के कत्लखाने बंद रखने का भी निर्णय किया गया है। इस बैठक में महापौर बीजल पटेल, स्टेंडिंग कमेटी के चेयरमैन अमूल भट्ट, उप महापौर दिनेश मकवाणा, मनपा में पार्टी के नेता अमित शाह, तथा सचेतक राजूभाई ठाकोर भी मौजूद रहे।