29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Old Age Home: इस राज्य में सबसे ज्यादा बुजुर्ग वृद्धाश्रमों में रहने को मजबूर, जानिए राज्यों की स्थिति

16 thousand senior citizen lived in Old Age Home in india अपनों की बेरुखी के मारे बुजुर्ग हमारे, देश में 16290 बुजुर्ग वृद्धाश्रमों में रहने को मजबूर, वृद्धाश्रमों में सबसे ज्यादा बुजुर्ग ओडिशा में, गुजरात 13 वें स्थान पर, आधुनिकता की अंधी दौड़ का असर, अपनों को नहीं अपनों की फिक्र

2 min read
Google source verification
Old Age Home: इस राज्य में सबसे ज्यादा बुजुर्ग वृद्धाश्रमों में रहने को मजबूर, जानिए राज्यों की स्थिति

Old Age Home: इस राज्य में सबसे ज्यादा बुजुर्ग वृद्धाश्रमों में रहने को मजबूर, जानिए राज्यों की स्थिति

नगेन्द्र सिंह

Ahmedabad. जिस भारत देश में माता-पिता को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है। उसी देश में एक दो नहीं बल्कि 16290 बुजुर्ग Old age home में रहने को मजबूर हैं। इसमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने खुद अपनी कमाई से जिस आशियाने को बनाया उसी आशियाने से आज वे बाहर हैं। देश में सबसे ज्यादा 2500 senior citizen ओडिशा में वृद्धाश्रमों में रह रहे हैं। संख्या के लिहाज से 1795 बुजुर्गों के साथ तमिलनाडु तीसरे, 1195 बुजुर्गों के साथ कर्नाटक पांचवें स्थान पर है। 600 बुजुर्ग के साथ मध्यप्रदेश 10वें, 600 बुजुर्गों के साथ राजस्थान 11वें और 375 बुजुर्गों के साथ गुजरात 12वें स्थान पर है। यह तथ्य लोकसभा में पेश की गई जानकारी में सामने आए हैं। जिसके तहत देश में 551 वृद्धाश्रम हैं। जिसमें सर्वाधिक 91 वृद्धाश्रम ओडिशा में हैं। हालांकि यह संख्या ऐसे Old age home की है जिन्हें केन्द्र सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाती है लेकिन संचालन गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) के जरिए किया जाता है। निजी रूप से संचालित एवं ट्रस्टों की ओर से संचालित वृद्धाश्रमों की संख्या इसमें शामिल नहीं है।

सरकार ने 3 सालों में दी 13 करोड़ की मदद
केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने देश के Old age home को बीते 3 सालों में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक मदद प्रदान की है। इसमें सर्वाधिक 12.80 करोड़ रुपए की मदद 2020-21 में जारी की गई। जबकि 20219-20 में 61.55 लाख और 2018-19 में 6.30 लाख रुपए की मदद दी गई। गुजरात के वृद्धाश्रमों को 2020-21 में 85 लाख और 2019-20 में 18 लाख की मदद दी गई, जबकि राजस्थान के वृद्धाश्रमों को 2020-21 में 1 करोड़ रुपए और 2019-20 में 54 लाख की मदद दी गई।

जनरेशन गैप बढ़ा, घर हैं छोटे
बुजुर्ग और युवा पीढ़ी के बीच जनरेशन गैप ज्यादा बढ़ा है और दिखने भी लगा है। स्कूलों में बच्चों को बुजुर्गों के साथ कैसे व्यवहार करना है उसकी शिक्षा नहीं दी जा रही है। वहीं बुजुर्ग भी बच्चों के साथ समय के अनुरूप व्यवहार करने में पिछड़ रहे है। पहले की तुलना में घर छोटे हैं। लोगों के पास आज समय की भी कमी है। कईयों के बेटे-बेटी सभी विदेश में है जिससे भी वे old age home में रहने को मजबूर हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति भी बड़ा कारण है।
-प्रो.गौरांग जानी, पूर्व प्राध्यापक, समाजशास्त्र, जीयू

इस राज्य में इतने बुजुर्ग वृद्धाश्रमों में
राज्य वृद्धाश्रम रहने वाले बुजुर्ग
ओडिशा -91- 2500
आंध्रप्रदेश-75- 2000
तमिलनाडु-66- 1795
असम- 40- 1295
कर्नाटक-39- 1195
महाराष्ट्र-37- 1135
उत्तरप्रदेश-28- 920
पश्चिम बंगाल-26- 825
मणिपुर-30- 800
मध्यप्रदेश-19- 600
राजस्थान-16- 600
तेलंगाना-19- 475
गुजरात-10- 375
(स्त्रोत: लोकसभा में पेश आंकड़े)