13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात पुलिस के 18 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक व पुलिस पदक

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय ने की घोषणा, इनमें पांच आईपीएस शामिल

2 min read
Google source verification
गुजरात पुलिस के 18 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक व पुलिस पदक

गुजरात पुलिस के 18 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक व पुलिस पदक

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुजरात पुलिस बेड़े में कार्यरत 18 पुलिस अधिकारियों को उनके विशिष्ट व उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की है। गुजरात कैडर के प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत दो आईपीएस अधिकारियों को भी पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।

दो पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल प्रदान करने की घोषणा की है। इनमें नडियाद एसआरपीएफ समूह सात के उपाधीक्षक शशिभूषण के शाह और भरुच पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत एएसआई प्रदीप मोघे शामिल है।

तीन आईपीएस को पुलिस पदकतीन आईपीएस अधिकारी सहित 16 पुलिसकर्मियों को उनकी प्रशंसनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान करने का ऐलान किया गया है। इनमें अहमदाबाद रेंज के आईजी प्रेमवीर सिंह, हाल ही में सीबीआई से लौटे गुजरात पुलिस मुख्यालय के आईजी राघवेन्द्र वत्स, अहमदाबाद शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) नरेन्द्र एन चौधरी शामिल हैं।

इसके अलावा एसआरपीएफ प्रशिक्षण केन्द्र सोरठ जूनागढ़ के प्राचार्य कार्यालय के उपाधीक्षक बी वी गोहिल, वडोदरा एसआरपीएफ समूह एक के उपाधीक्षक किरीटकुमार एस चौधरी, बी एम जाट को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।

अहमदाबाद शहर में कार्यरत पीएसआई दिलीप बी ठाकोर, पीएसआई अल्ताफखान के पठान, गांधीनगर पुलिस मुख्यालय स्टेट कंट्रोल रूम में कार्यरत पीएसआई के ई चावडा, वडोदरा शहर में कार्यरत पीएसआई शैलेषकुमार पटेल, एसआरपीएफ मेट्रो रेल सुरक्षा अहमदाबाद के पीएसआई योगेन्द्र सिंह राठौड को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की है।

सूरत शहर के एएसआई शैलेष दुबे, जलू एम देसाई, जयेशभाई एन पटेल, पंचमहाल एसपी कार्यालय के एएसआई अभेसिंह राठवा और अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय के हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह डोडिया को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।

गुजरात कैडर के आईपीएस भगत को राष्ट्रपति पुलिस पदक

गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी फिलहाल स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के आईजी राजीव रंजन भगत को उनकी विशिष्ट सेवा को देखते हुए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।

बीएसएफ में कार्यरत पवार को पुलिस पदक

गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी मनिंदर सिंह पवार को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा हुई है। वे फिलहाल बीएसएफ में डीआईजी के रूप में कार्यरत हैं।

गुजरात होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस से तीन को पुलिस पदक

गुजरात होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस में कार्यरत तीन अधिकारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। इनमें सूबेदार कंपनी कमांडर पी जेड जाडेजा, वी डी ओझा और डी एन जाडेजा शामिल हैं।