5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राकृतिक कृषि अभियान से गुजरात में जुड़े 2.50 लाख किसान : राज्यपाल

अमरेली के दूधाडा में 75 गांवों के 75 किसानों को 75 गाय भेंट

less than 1 minute read
Google source verification
प्राकृतिक कृषि अभियान से गुजरात में जुड़े 2.50 लाख किसान : राज्यपाल

प्राकृतिक कृषि अभियान से गुजरात में जुड़े 2.50 लाख किसान : राज्यपाल

गांधीनगर. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अमरेली जिले की लाठी तहसील के दूधाडा में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 75 गांवों के 75 किसानों को 75 गाय भेंट करते हुए कहा कि वेदों के अनुसार गाय विश्व में माता स्वरूप है। नवरात्र के पहले दिन गाय की सेवा पूजा करते हुए राज्यपाल ने सभी किसानों को संकल्पबद्ध किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि अभियान से गुजरात में 2.50 लाख किसान जुड़े हैं।
सूरत के हरिकृष्ण ग्रुप और धोलकिया फाउंडेशन के संस्थापक दूधाडा के मूल निवासी सवजी धोलकिया व परिवार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर कुल 75 गाय भेंट की गई। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसानों को प्राकृतिक कृषि के लिए प्रेरित करने के बाद वहां दो लाख किसान प्राकृतिक कृषि कर रहे हैं। गुजरात में भी ढाई लाख किसान प्राकृतिक कृषि के साथ जुड़े हैं।
राज्यपाल ने हरिकृष्ण सरोवर, नम्रमुनि सरोवर और पंचगंगा तीर्थ सरोवर का दौरा भी किया। धोलकिया परिवार की ओर से शॉल, पौधे और स्मृतिचिन्ह प्रदान कर राज्यपाल का स्वागत किया गया। धोलकिया फाउंडेशन के संस्थापक सवजी धोलकिया ने कहा कि गाय आधारित खेती के लिए गौ संवर्धन और माता-पिता की सेवा की तरह गौ सेवा करने के लिए 75 किसान दम्पत्तियों को गाय भेंंट की गई है।