23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य में 2.73 करोड़ नागरिकों के पास आयुष्मान कार्ड

Ahmedabad news: गुजरात में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री अमृतम योजना के तहत वर्तमान में 2.73 करोड़ नागरिकों के पास आयुष्मान कार्ड हैं। योजना के नियमों या एसओपी का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले दो वर्षों में कुल 49 अस्पतालों को निलंबित किया गया है, जिनमें से 29 का निलंबन अभी […]

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat vidhansabha

फाइल फोटो।

Ahmedabad news: गुजरात में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री अमृतम योजना के तहत वर्तमान में 2.73 करोड़ नागरिकों के पास आयुष्मान कार्ड हैं। योजना के नियमों या एसओपी का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले दो वर्षों में कुल 49 अस्पतालों को निलंबित किया गया है, जिनमें से 29 का निलंबन अभी भी प्रभावी है। गुजरात विधानसभा में खेडब्ह्मा के विधायक डाॅ तुषार चौधरी के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने यह जानकारी दी।मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 24 लाख नए आयुष्मान कार्ड मंजूर किए गए थे। इसी अवधि में 13.40 लाख दावों के लिए कुल 3666.53 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। वर्ष 2025-26 में अब तक 31.78 लाख नए कार्ड जारी किए गए हैं। इस दौरान 14.15 लाख दावों के लिए 3568.96 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है।

नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान

मंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। जामनगर में एक अस्पताल पर 8.69 लाख रुपए की पेनल्टी वसूली गई है और जिम्मेदार चिकित्सक को योजना से निलंबित कर मेडिकल काउंसिल में भी रिपोर्ट की गई है।