23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के पूर्व नेता भारतसिंह परमार ने थामा कांग्रेस का हाथ

Ahmedabad भाजपा नेता व खेड़ा जिले के ओबीसी समाज के अग्रणी भारतसिंह परमार सोमवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके साथ पचास से अधिक कार्यकर्ता भी साथ थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें कांग्रेस का खेस पहनाया गया। इस मौके पर चावड़ा ने कहा […]

less than 1 minute read
Google source verification
igpjarat pradesh Congress news

कांग्रेस कार्यालय।

Ahmedabad भाजपा नेता व खेड़ा जिले के ओबीसी समाज के अग्रणी भारतसिंह परमार सोमवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके साथ पचास से अधिक कार्यकर्ता भी साथ थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें कांग्रेस का खेस पहनाया गया। इस मौके पर चावड़ा ने कहा कि भाजपा से कई नेता और कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस में जुड़ रहे हैं। गरीबों, किसानों और आम जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं को भाजपा में काम करने में परेशानी हो रही है।

उनके अनुसार कांग्रेस में उनके विचारों को सम्मान मिलता है। परमार ने कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक आवाज दब रही है और आम नागरिक को न्याय पाना कठिन हो गया है।