23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: शहर में 16 थानों के पुलिस निरीक्षक बदले

Ahmedabad. शहर पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए पुलिस आयुक्त जी एस मलिक ने सोमवार को 27 पुलिस निरीक्षकों (पीआइ) के आंतरिक तबादले के आदेश जारी किए वहीं 8 अधिकारियों को नई तैनाती के आदेश दिए गए। इस फेरबदल में 16 थानों के पीआई बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को क्राइम ब्रांच, […]

2 min read
Google source verification
New CP Office Ahmedabad

अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय (फाइल फोटो)।

Ahmedabad. शहर पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए पुलिस आयुक्त जी एस मलिक ने सोमवार को 27 पुलिस निरीक्षकों (पीआइ) के आंतरिक तबादले के आदेश जारी किए वहीं 8 अधिकारियों को नई तैनाती के आदेश दिए गए। इस फेरबदल में 16 थानों के पीआई बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को क्राइम ब्रांच, साइबर क्राइम, ट्रैफिक और कंट्रोल रूम में नियुक्त किया गया है।

नवरंगपुरा थाने के दोनों पीआइ बदले

इन तबादलों में नवरंगपुरा थाने के फर्स्ट और सेकंड दोनों ही पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। फर्स्ट पीआइ के.ए.गढ़वी को नारोल और सेंकंड पीआइ जी.एम.चौधरी को साबरमती रिवरफ्रंट पश्चिम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरदारनगर थाने के पीआइ एम.डी.चंपावत को नवरंगपुरा में तैनात किया है।

वस्त्रापुर, चांदखेड़ा, आनंदनगर को भी मिले नए पीआइ

वस्त्रापुर थाने में आर.जी.सिंधु को नया पीआइ, क्राइम ब्रांच में रहे जे.के.मकवाणा को चांदखेड़ा थाने का फर्स्ट पीआइ और आर.एस. परमार को आनंदनगर थाने का पीआइ नियुक्त किया गया। के.पी. जाड़ेजा को ईओडब्ल्यू, टी.आर. गढ़वी को कंट्रोल रूम, ए.एम. देसाई को साबरमती रिवरफ्रंट पूर्व, सी.टी. देसाई को दाणीलीमडा थाना, एस.एन. पटेल को साइबर क्राइम ब्रांच, एस.बी. चौधरी को जे डिवीजन ट्रैफिक थाना और ए.एम. ठाकोर विशेष शाखा में तैनाती की गई।

आर.एस.परमार को आनंदनगर, के.पी.जाड़ेजा को ईओडब्ल्यू, सी.आर.राणा को माधवपुरा, ए.वाइ.पटेल को जेसीपी ट्रैफिक का रीडर, एच.वी.धंधुकिया को एच. डिवीजन ट्रैफिक थाने, एम.ए.आंबलिया को गायकवाड हवेली थाने में सेकंड पीआइ, टी.आर.गढ़वी को कंट्रोल रूम और ए.एम.देसाई को साबरमती रिवरफ्रंट पूर्व में जिम्मेदारी सौंपी गई।एम.ए.सिंह को क्राइम ब्रांच, एच.एन.पटेल को क्राइम ब्रांच, सी.टी.देसाई को दाणीलीमडा थाने, एस.एन.पटेल को साइबर क्राइम ब्रांच, एस.बी.चौधरी को जे डिवीजन ट्रैफिक थाने, ए.एम.ठाकोर को विशेष शाखा, जे.एच.चौधरी को बी डिवीजन ट्रैफिक थाने, आर.जी.देसाई को कंट्रोलरूम और के.डी.जाट को दरियापुर थाने में तैनाती दी गई।

ब्रह्मभट्ट की क्राइम ब्रांच में नियुक्ति

शहर में हाजिर अक्टूबर 2025 से लेकर 9 फरवरी 2026 के दौरान हाजिर होने वाले आठ पीआइ को भी तैनाती दी गई है। निखिल ब्रह्मभट्ट को क्राइम ब्रांच, महेश पटेल, जमीरुद्दीन शेख को साइबर क्राइम ब्रांच ,सलमा सुमरा को आइ डिवीजन ट्रैफिक थाना, संजय करमटा को वेजलपुर सेकेंड पीआइ, लाखा नकुम को ईओडब्ल्यू, राणा आशाभाई भोजाणी को एसओजी और दर्शक मजीठिया को कंट्रोलरूम में तैनात किया गया है।