23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वडोदरा में 13 लाख की शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

एसएमसी की टीम ने छापा मारा वडोदरा. स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने शहर की दुमाड़ चौकड़ी इलाके में छापा मारकर 13.09 लाख रुपए की शराब जब्त की।मुखबिर की सूचना पर एसएमसी की टीम ने दुमाड़ चौकड़ी इलाके में सरोजबेन भालाभाई माली के मकान पर छापा मारा। मौके से 13.09 लाख रुपए की शराब […]

less than 1 minute read
Google source verification

एसएमसी की टीम ने छापा मारा

वडोदरा. स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने शहर की दुमाड़ चौकड़ी इलाके में छापा मारकर 13.09 लाख रुपए की शराब जब्त की।
मुखबिर की सूचना पर एसएमसी की टीम ने दुमाड़ चौकड़ी इलाके में सरोजबेन भालाभाई माली के मकान पर छापा मारा। मौके से 13.09 लाख रुपए की शराब की 2658 बोतलें, 50 हजार रुपए की 250 लीटर देशी शराब, 1 वाहन, 4 मोबाइल, 13,200 रुपए नकद सहित कुल 14.14 लाख रुपए का मुद्दामाल जब्त किया।
मुख्य आरोपी कानू माली, समा इलाके निवासी हिम्मत उर्फ अब्बो माली, छाणी इलाके निवासी गौतमसिंह परमार को गिरफ्तार कर समा पुलिस को सौंपा।

8 आरोपी वांछित

8 आरोपी वांछित घोषित किए गए। इस संबंध में प्रोहिबिशन व भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं केे तहत समा थाने में मामला दर्ज किया गया। एसएमसी के पीएसआइ डी. ए. तुवर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।