
अहमदाबाद शहर डीईओ कार्यालय (फाइल फोटो)।
Ahmedabad. शहर के ईसनपुर इलाके में स्थित वेदांत पब्लिक स्कूल में सोमवार को अभिभावकों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रनेताओं ने प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को अन्य स्कूल में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके लिए उनकी कोई सहमति नहीं ली गई है। उनकी मांग है कि बच्चों को इसी जगह पर ही रखा जाए और यहीं पर पढ़ाया जाए। इस मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
अभिभावकों के विरोध की बात ध्यान में आने पर शहर जिला शिक्षा अधिकारी रोहित चौधरी ने स्कूल के संचालक, प्राचार्य को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा है कि स्कूल की ओर शैक्षणिक वर्ष जून 2026-27 से वेदांत पब्लिक स्कूल और वेदांत विद्या विहार स्कूल को मर्ज करने का स्कूल प्रबंधन की ओर से केवल डीईओ को पत्र भेजा गया है। इसकी अब तक डीईओ कार्यालय की ओर से कोई मंजूरी नहीं दी गई है। उसके बावजूद भी स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को गुमराह किया जा रहा है।
डर और असमंजस पैदा की जा रही है कि स्कूल को मर्ज किया जा रहा है। इसका अभिभावकों ने विरोध किया है। ऐसे में स्कूल को अभिभावकों को बताना होगा कि अभी स्कूल को मर्ज करने की कोई मंजूरी नहीं मिली है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन को डीईओ कार्यालय में उपस्थित रहकर जवाब देना होगा। इसके अलावा इन दोनों स्कूलों को मर्ज करने के प्रस्ताव को डीईओ कार्यालय की ओर से नामंजूर किया जाता है।
Updated on:
23 Feb 2026 10:12 pm
Published on:
23 Feb 2026 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
