
राजकोट. शहर के बेडी मार्केट यार्ड में प्याज की आवक
राजकोट. शहर के बेडी मार्केट यार्ड में रबी फसलों की आवक शुरू होने के साथ ही सोमवार तक तीन दिन में 20 लाख किलो प्याज, 10 लाख किलो चने, 5 लाख किलो धनिए, दो लाख किलो जीरे की आवक हुई है।
सूत्रों के अनुसार राजकोट जिले की लोधिका व पडधरी तहसीलों के 180 गांवों के कार्यक्षेत्र वाले सौराष्ट्र के सबसे बड़े बेडी मार्केट यार्ड के सब्जी विभाग के सहायक सचिव बी.आर. जाडेजा ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार मौसम में सर्वाधिक 20 लाख किलो प्याज की आवक होने के साथ ही किसानों को प्रति 20 किलो प्याज के 600-700 रुपए के भाव मिले।
अन्य राज्यों से आ रहे व्यापारी, आवक बंद रखने का निर्णय
सब्जी विभाग के सूत्रों के अनुसार फिलहाल तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों के व्यापारी प्याज खरीदने के लिए आ रहे हैं। पिछले वर्षों में सर्वाधिक आवक होने के कारण प्याज की अंतरराज्यीय बिक्री भी बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार मार्केट यार्ड में उपलब्ध प्याज की बिक्री नहीं होने तक प्याज की आवक बंद रखने का निर्णय किया गया है।
10 वर्षों में चने की आवक व बिक्री में लगातार वृद्धि
मार्केट यार्ड में प्याज के अलावा 10 लाख किलो चने, 5 लाख किलो धनिए, दो लाख किलो जीरे की आवक हुई है। मार्केट यार्ड के व्यापारी प्रवीण अणदाणी के अनुसार पिछले 10 वर्षों में चने की आवक व बिक्री लगातार वृद्धि हुई है।
Published on:
22 Feb 2021 11:12 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
