15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में गुजरात के 26 परीक्षार्थी हुए सफल, टॉपर में 2 युवतियां

-26 में से 5 छात्राएं, 21 छात्र, सफल होने वाले विद्यार्थियों की इस बार सर्वाधिक संख्या

2 min read
Google source verification
SPIPA Ahmedabad

Ahmedabad. व्यापार में सफलता के लिए पहचान रखने वाले गुजरात के लोग अब सिविल सेवा परीक्षा में भी सफलता के नए आयाम रच रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते तीन सालों से सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले गुजरात के विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इतना ही नहीं, देश के टॉप 5 विद्यार्थियों में गुजरात की दो छात्राएं शामिल हैं। इनमें वडोदरा की हर्षिता गोयल ने देश में दूसरी रैंक पाई है वहीं अहमदाबाद की मार्गी शाह ने चौथा स्थान पाया। वहीं कुल 26 विद्यार्थी सफल हुए हैं। यह संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सितंबर 2024 में ली गई लिखित परीक्षा और जनवरी से अप्रेल 2025 के दौरान लिए गए इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट का फाइनल परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। इसमें गुजरात के 26 विद्यार्थी सफल हुए हैं। ये वे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल लोक प्रशासन संस्थान (स्पीपा) से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

वर्ष 2023 में 25, 2022 में 16 हुए थे सफल

वर्ष 2023 की सिविल सेवा परीक्षा में रेकॉर्ड 25 विद्यार्थियों ने सफलता पाई थी। वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा में गुजरात के 16 विद्यार्थी सफल हुए थे। इस वर्ष सफल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। इस साल सफल होने वाले विद्यार्थियों के साथ स्पीपा से अब तक राज्य में कुल 311 विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए हैं। वर्ष 2024 में सिविल सेवा परीक्षा के लिए स्पीपा के 259 विद्यार्थी पास हुए थे। इसमें से 70 इंटरव्यू के लिए क्वालिफाइड हुए। साक्षात्कार देने वाले 70 में से 26 उत्तीर्ण हुए हैं।

सफल 26 विद्यार्थियों में 5 छात्राएं

स्पीपा से सफल हुए 26 विद्यार्थियों में पांच छात्राएं और 21 छात्र हैं। इनमें हर्षिता गोयल ( 2), मार्गी शाह (4), स्मित पंचाल (30), मितुल पटेल (244), विसर्ग ठक्कर (247), कार्तिकेय कुुमार (282), तन्मय (346), विपुल चौधरी (348), प्रशांत मिश्रा (416), अंशुल यादव (473), ब्रिजेश बारोट (507), दुष्यंत भेड़ा (574), आयुषी मालविया (597), अंकित वाणिया (607), उत्सव जोगाणी (634), गजाला मो.हनीफ घांची (660), राजन चत्रोला (693),केवल मेहता (756), पंकज सोनी (757), तुषार मेंदपरा (762), आकाश चावडा (777), भार्गव मकवाणा (803), विनीत जादव (868), सागर जादव (912), भावना वाढेर (916), जीत नम्हा (929) शामिल हैं। इसमें गजाला मो.हनीफ घांची गत वर्ष 2023 में भी सफल हुई थीं। उनकी रैंक 825 थी। इस वर्ष रैंक सुधरी है।

बीते 7 साल का स्पीपा का परिणाम

वर्ष सफल परीक्षार्थी

2018-19 -19

2019-20- 15

2020-21- 13

2021-22- 6

2022-23- 16

2023-24- 25

2024-25 -26