
गुजरात पुलिस के 29 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस पदक
अहमदाबाद. ७२वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर गृह मंत्रालय ने गुजरात पुलिस के २९ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस प्रदान करने की घोषणा की है।
आईबी के आईजी आर.बी.ब्रह्मभट्ट, वडोदरा एसीबी के सहायक निदेशक पी.आर.गेलोत, अहमदाबाद के एसीपी दीपक व्यास, सूरत शहर पीएसआई नारसंग डी. चौधरी को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।
वडोदरा शहर क्राइम एवं ट्रैफिक के जेसीपी के.जी.भाटी, नर्मदा राजपीपला के पुलिस उपाधीक्षक एस.एफ.वाढेर, गांधीनगर के पुलिस उपाधीक्षक एम.जे.सोलंकी, एसीबी अहमदाबाद मुख्यालय के सहायक निदेशक डी.पी.चूड़ास्मा, सीएम सिक्योरिटी को उपाधीक्षक पी.पी.व्यास, ओएनजीसी महेसाणा के उपाधीक्षक पी.वी.रावल, एसआरपी-समूह-9 वडोदरा के उपाधीक्षक डी.बी.बांभणिया, एसआरपी समूह 11 सूरत के उपाधीक्षक के.वी.परीख सहित २५ पुलिस अधिकारियों को उनकी प्रसंशनीय सेवा के लिए पुुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।
पुलिस पदक पाने वाले अन्य अधिकारियों में एटीएस पीआई जेच.जेड.सोलंकी, एसआरपी समूह-9 के पीआई अशोक कुमार सिंह एस.राजपूत, राजकोट रीजन आईबी पीएसआई अशोक कुमार बी.गीडा, जामनगर एएसआई महेन्द्र डी जेठवा, गांधीनगर एएसआई हितेन्द्र जी परमार, बनासकांठा एएसआई विसाभाई एस राठौड़, वडोदरा शहर एएसआई अरविंद सिंह थोराट, महेसाणा एएसआई रहेमतुल्लाखान ए.बहेलिम, सूरत शहर एएसआई मनोज के दहिवेलकर, एसआरपी समूह-17 जामनगर एएसआई नामदेव सिंह डी जाड़़ेजा भी शामिल हैं।
इसके अलावा सूरत शहर के हेडकांस्टेबल इम्तिाज हुसैन मंसूरी, मोरबी हेड कांस्टेबल फारुख पटेल, अहमदाबाद शहर हेड कांस्टेबल गुलाबजी डी पनूचा, बनासकांठा हेडकांस्टेबल मुकेशभाई डी दर्जी, एसआरपी समूह नौ वडोदरा के कांस्टेबल प्रविण कुमार सी.लिंबाचिया, सीएम सिक्योरिटी पीएसओ हरेशकुमार इंगले, एसआरपी समूह १७ जामनगर एएसआई महेशचंद्र भलारा को भी पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।
बीएसएफ से चार, दमन एवं दीव से दो , सीआईएसएफ से एक को पुलिस पदक
चिलोडा स्थित बीएसएफ हेड क्वाटर में कार्यरत डीआईजी जुत्ता एस.एन.दुर्गा प्रसाद को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। जबकि यहीं पर तैनात असिस्टेंट कमांडैंट वुसुरुमर्थी हरीनाथ को, उपनिरीक्षक रामकिशोर को और भुज में सेदाता में डेप्युटी कमांडैंट महेन्द्र सिंह को और गांधीधाम में सेवारत बिपुल बीर गुसांई को प्रसंशनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।
दमन और दीव से दो पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस पदक देने की घोषणा हुई है उनमें मोती दमन कोस्टल थाने के पीएसआई इलियास जमाल मंसूरी और नानी दमन दुनैठा हेडक्वाटर में कार्यरत पीएसआई ब्रेंडन एनजिनेलो डिक्रूज एजिवेडो शामिल हैं।
सीआईएसएफ में सेक-पीआरएस में सेवारत एएसआई बुद्धदेव तरफदार को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।
Published on:
14 Aug 2018 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
