
Gujarat: गुजरात में खरीफ फसलों की अब तक 35 फीसदी बुवाई
In Gujarat, 35 percent sowing of Kharif crops till now
गुजरात में इस वर्ष अब तक 35 फीसदी बुवाई हो चुकी है। यह बुवाई राज्य के 30.21 लाख हेक्टेयर जमीन में की जा चुकी है। राज्य में पिछले तीन वर्षों में खरीफ फसलों की हुई बुवाई का प्रतिवर्ष का औसत 86.31 लाख हेक्टेयर क्षेत्र है।
इस वर्ष अब तक सबसे अधिक 15.56 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बुवाई की जा चुकी है, जो कुल बुवाई का 51.50 फीसदी है। 10.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मूंगफली (33.60 फीसदी) तथा अनाज और दलहन की बुवाई 4.50 लाख हेक्टेयर (19.90 फीसदी) में की जा चुकी है।
प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के औसत के आधार पर देखा जाए तो प्रति वर्ष अनाज की कुल 1344989 हेक्टेयर जमीन में बुवाई का औसत रहा है। इस वर्ष 76205 हेक्टेयर में अनाज की बुवाई हो चुकी है जो 5.67 फीसदी है। इसी तरह से राज्य में प्रतिवर्ष 451477 हेक्टेयर क्षेत्र में दलहन की बुवाई का औसत रहा है। इस वर्ष अब तक 50501 हेक्टेयर में बुवाई हुई है। यह 11.09 फीसदी है। राज्य में तिलहन की फसल की बुवाई का प्रति वर्ष का औसत 2802864 हेक्टेयर रहा है। इसकी तुलना में 1102136 हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। कुल 39.32 फीसदी बुवाई हो चुकी है। कपास तम्बाकू समेत अन्य फसलों की बात की जाए तो प्रति वर्ष इन फसलों (खरीफ) की बुवाई का औसत क्षेत्र 4032255 हेक्टेयर है, इसकी तुलना में अब तक 1791976 हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है।
राज्य में इस तरह से हुई बुवाई।
फसल औसत बुवाई क्षेत्र इस वर्ष हुई बुवाई प्रतिशत
धान 835210 16718 2.00
बाजरा 173286 17474 10.08
जुवार 29854 1240 4.15
मक्का 294200 40621 13.81
अन्य अनाज 12439 152 1.22
अरहर 225784 39008 17.28
मूंग 95646 5018 5.25
मोठ 13173 271 2.06
उड़द 114115 5958 5.22
अन्य दलहन 2759 246 8.92
मूंगफली 1842562 1014669 55.07
तिल 121951 5832 4.78
अरंडी 676925 491 0.07
सोयाबीन 157974 80950 51.25
अन्य तिलहन 3452 185 5.36
कपास 2400555 156683 64.85
तम्बाकू 47708 8 0.02
गुवार 127299 1103 0.87
सब्जी 250623 64574 25.77
चारा 1206071 169406 14.05
Published on:
06 Jul 2022 10:50 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
