16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आश्चर्यजनक मामला: 36 साल की महिला के पैंक्रियाज से निकाली 35 पथरियाँ

Ahemdabad news: महिला के पैंक्रियाज की मुख्य नली में 35 पत्थर पाए गए। महिला पिछले 10 साल से इस समस्या से जूझ रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification
 महिला के पैंक्रियाज की मुख्य नली में से 35 पत्थर निकाले गए।

आश्चर्यजनक मामला: 36 साल की महिला के पैंक्रियाज से निकाली 35 पथरियाँ

Ahemdabad news: अहमदाबाद में पथरी की काफी दुर्लभ स्थिति का एक केस(rare case) सामने आया है। जिसमें महिला के पैंक्रियाज की मुख्य नली में से 35 पत्थर निकाले गए।

डॉक्टरों के मुताबिक दुनिया में केवल 1 प्रतिशत लोगों को ही इस तरह की पथरी की समस्या होती है। यह महिला गत दस वर्षों से पेट दर्द की समस्या का सामना कर रही थी।
वडोदरा और नडियाद के कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। पेट में परेशानी होने पर जब भी डॉक्टरों को दिखाया तब गैस या एसिडिटी समझ उसकी दवा दी जा रही थी। दवा से फर्क ना पड़ने पर फिर सोनोग्राफी और ब्लड रिपोर्ट कराई गई।

जिसके बाद पता चला कि उन्हें पैंक्रियाज में पथरी की समस्या है तो अहमदाबाद मनपा के एलजी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया।
इस दिक्कत से उनकी पैंक्रियाज की मुख्य ट्यूब काफी फूल गई और चारों ओर पानी भर गया था। यह स्थिति बाकी अंगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती थी। इसलिए एल.जी अस्पताल में मरीज की सभी रिपोर्ट के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय किया गया।
सर्जरी विभाग के चिकित्सक डॉ.तपन शाह ने बताया कि ऑपरेशन कराना जरूरी हो गया। जब इस महिला मरीज का ऑपरेशन किया गया तो 30 से 35 छोटी-छोटी पथरी निकलीं। यह जटिल ऑपरेशन लगभग तीन घंटे चला। जिसमें सबसे बड़ा पत्थर 14-15 MM का था, जो इस नली के लिए काफी बड़ा और खतरनाक था।
मरीज का ऑपरेशन सफल रहा और उसके बाद दर्द से काफी राहत मिली। अब इसके बाद मरीज को तीन से चार दिन तक भूखा रख जरूरी दवाइयां दी जाएंगी।