12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनतेरस की रात मोटेरा में 3 किलो सोने के आभूषण की लूट

3kg gold jewellery looted in Motera on the night of Dhanteras in Ahmedabad मालिक को स्ट्रॉंगरूम में बंद कर कर्मचारी लूट ले गए आभूषण, 5 लाख की नकदी भी लूटी, चांदखेड़ा पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

2 min read
Google source verification
धनतेरस की रात मोटेरा में 3 किलो सोने के आभूषण की लूट

धनतेरस की रात मोटेरा में 3 किलो सोने के आभूषण की लूट

Ahmedabad. शहर में त्योहार के चलते बाजारों और दुकानों में खरीदी को लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पुलिस भी सतर्क है, ऐसे में शहर के मोटेरा इलाके में स्थित एक ज्वैलर्स के यहां लूट की घटना सामने आई है। ज्वैलर्स शोरूम से तीन किलोग्राम सोने के आभूषण और पांच लाख रुपए की नकदी की लूट की घटना सामने आई है। इस घटना को ज्वैलर्स के यहां ही काम करने वाले कर्मचारियों ने अंजाम दिया होने की बात सामने आई है। चांदखेड़ा पुलिस ने इस मामले में लूट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। लूट में गए सोने की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है।
चांदखेड़ा थाने के पुलिस निरीक्षक वी एस वणजारा ने बताया कि यह घटना धनतेरस की मध्यरात्रि बाद मोटेरा गांव में स्थित अंजली ज्वैलर्स में हुई। धनतेरस के चलते देर रात तक खरीदी के चलते दुकान खुली रही। रात को हिसाब किताब करके अंजली ज्वैलर्स शोरूम के मालिक महेश शाह दुकान में बचे सोने के आभूषणों और नकदी को दुकान के अंदर ही बनाए गए स्ट्रॉग रूम में रख रहे थे। उस समय यह वारदात हुई।

कर्मचारियों ने मालिक को धक्का देकर किया बंद
वणजारा ने बताया कि महेशभाई की दुकान में काम करने वाले सुरेन्द्र सिंह झाला और चिराग नायक नाम के दो कर्मचारियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया होने की बात सामने आ रही है। महेशभाई जब रात को हिसाब किताब करने के बाद आभूषणों को इक_ा कर उसे स्ट्रॉंग रूम में रखने जा रहे थे, उसी समय कर्मचारियों ने उन्हें स्ट्रॉंग रूम में अंदर धक्का देकर बंद कर दिया और बाहर से स्ट्रॉपर लगा दी। उसके बाद ज्वैलर्स शोरूम से तीन किलोग्राम सोने के आभूषण और 5 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। महेशभाई के रविवार सुबह तक घर नहीं आने पर पत्नी व अन्य परिजन सुबह सात बजे शोरूम पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान से आभूषण गायब हैं और अंदर स्ट्रांग रूम में महेशभाई बंद मिले। जिसके बाद इसकी सूचना चांदखेड़ा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चांदखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंचीं।

सीसीटीवी फुटेज, एफएसएल टीम की मदद से जांच
चांदखेड़ा पुलिस ने इस मामले में लूट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अंजली ज्वैलर्स के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों और आसपास की दुकानों तथा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की है। इसके अलावा एफएसएल की टीम की भी मदद ली जा रही है। शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद होने की भी बात सामने आई है।
पीआई वणजारा ने बताया कि लूट में लिप्त सुरेन्द्रसिंह झाला बनासकांठा जिले का रहने वाला है, जबकि दूसरा कर्मचारी चिराग नायक महेसाणा का रहने वाला है। सुरेन्द्रसिंह करीब पांच साल से इस ज्वैलरी शोरूम में काम कर रहा था, जबकि चिराग कुछ समय पहले ही आया था। पुलिस इन दोनों ही आरोपी कर्मचारियों की तलाश में जुटी है।