7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के 50 लाख नेत्रहीनों को मिल सकेगा आपातकालीन राहत-बचाव कार्य का प्रशिक्षण

दिव्यांगजनों के लिए पहली बार तैयार नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण की ब्रेल लिपि के रूप में मॉड्यूल विकसित, मॉड्यूल अनुवादित होने के बाद गुजरात और अन्य राज्यों के दिव्यांगों के लिए उपयोगी होगा भुज. देश के 50 लाख नेत्रहीनों को आपातकालीन राहत और बचाव का प्रशिक्षण मिल सकेगा। इसके लिए कच्छ जिला नागरिक सुरक्षा विभाग ने […]

2 min read
Google source verification

दिव्यांगजनों के लिए पहली बार तैयार नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण की ब्रेल लिपि के रूप में मॉड्यूल विकसित, मॉड्यूल अनुवादित होने के बाद गुजरात और अन्य राज्यों के दिव्यांगों के लिए उपयोगी होगा

भुज. देश के 50 लाख नेत्रहीनों को आपातकालीन राहत और बचाव का प्रशिक्षण मिल सकेगा। इसके लिए कच्छ जिला नागरिक सुरक्षा विभाग ने ब्रेल लिपि के रूप में माड्यूल के विकास से शुरुआत की है। इसमें नागरिक सुरक्षा बल, प्राथमिक चिकित्सा, अग्नि और सुरक्षा के के साथ-साथ 108 आपातकालीन हेल्पलाइन और अभयम महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी शामिल हैै।
कच्छ जिला कलक्टर आनंद पटेल ने कहा कि यह ब्रेल लिपि नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण मॉड्यूल अनुवादित होने के बाद गुजरात राज्य स्तर और देश के अन्य सभी राज्यों में रहने वाले दिव्यांगों के लिए उपयोगी होगा। कलक्टर ने विश्वास व्यक्त किया कि ब्रेल लिपि के माध्यम से प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का यह प्रयास आपदा की स्थिति में दिव्यांगजनों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए पहली बार तैयार नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण की ब्रेल लिपि पुस्तकों का विमोचन भी किया।
कच्छ के नागरिक सुरक्षा कार्यालय, भुज के उप नियंत्रक सह अतिरिक्त कलक्टर धवल पंड्या ने कहा कि ब्रेल लिपि नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण मॉड्यूल यह सुनिश्चित करने में बहुत उपयोगी होगा कि कोई भी व्यक्ति शारीरिक अक्षमता के कारण नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण से वंचित न रहे।

गुजरात में 10 लाख से अधिक लोग दिव्यांग

पंड्या ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार कच्छ जिले की कुल जनसंख्या के 2.45 प्रतिशत यानी 51,217 लोग और गुजरात में कुल जनसंख्या के 1.81 प्रतिशत यानी 10,92,302 लोग दिव्यांग हैं। यह सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों के तहत कि सभी को संरक्षण और आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण मिले इसके लिए कच्छ जिला नागरिक सुरक्षा विभाग में ब्रेल लिपि के रूप में माड्यूल के विकास से शुरुआत की है।
मंडल के महासचिव लालजी प्रजापति, सचिव हिमांशु सोमपुरा, सचिव, ट्रस्टी हरजी लाछाणी, खीमजी वेकरिया के सहयोग से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। नागरिक सुरक्षा कार्यालय भुज ने हिमांशु सोमपुरा की सहायता से ब्रेल लिपि में प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार करवाया। रमा कोरिया और भक्ति त्रिवेदी ने बधिर बच्चों को सभी प्रशिक्षण मॉड्यूल सांकेतिक भाषा में समझाने की व्यवस्था की। जिले के माधापर में नवचेतन अंधजन मंडल में 138 दिव्यांग बच्चों और कर्मचारियों को नागरिक सुरक्षा में बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।