14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरी मिट्टी-मेरा देश व तिंरगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की झलक

राजकोट में सिल्वर हाइट्स पर 250 फीट का तिरंगा फहराया गया

2 min read
Google source verification
मेरी मिट्टी-मेरा देश व तिंरगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की झलक

पालनपुर. दाहोद. राजकोट. पाटण. आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बनासकांठा जिले की आदिवासी बाहुल्य दांता तहसील की 58 ग्राम पंचायतों में मेरी मिट्टी-मेरा देश कार्यक्रम देशभक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शिलाफलकम का अनावरण किया गया। ग्रामीणों ने दीपक और अपने गांव की पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर पंच प्राण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ ली। देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों के परिवारों का सम्मान कर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दाहोद शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा दाहोद बस स्टेशन रोड से रवाना होकर भगिनी समाज सर्कल पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में दाहोद शहर विधायक, जिला कलक्टर, एसपी के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग तिरंगे लेकर शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों से वातावरण देशभक्तिमय नजर आया। राजकोट में सिल्वर हाइट्स पर 250 फीट का तिरंगा फहराया गया। इसे 1 किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है पाटण में तिरंगा यात्रा के दौरान जय हिंद और भारत माता की जय के जयकारों से गूंज रही। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। एमएन हाई स्कूल से रवाना होकर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रगान गाकर यात्रा समाप्त हुई।

मेरी मिट्टी-मेरा देश व तिंरगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की झलक

दाहोद

मेरी मिट्टी-मेरा देश व तिंरगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की झलक

राजकोट

मेरी मिट्टी-मेरा देश व तिंरगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की झलक

पाटण