Ahmedabad: शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के मार्गदर्शन में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य प्राकृतिक और मानवसर्जित आपदाओं की स्थिति में विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच तैयारी, समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता की समीक्षा करना रहा।एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, अहमदाबाद डिजास्टर मैनेजमेंट सेल, गुजरात स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी तथा एनडीआरएफ के सहयोग से यह कवायद की गई।
मल्टी हैज़ार्ड सिनेरियो परर आधारित इस ड्रिल में भूकंप, आग, केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल न्यूक्लियर और बचाव कार्यों सहित उनकी संभावित चुनौतियों का कृत्रिम वातावरण तैयार किया गया। इस दौरान इन्सिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम के अमलीकरण, संचार की गति और संसाधनों की गतिशीलता का परीक्षण किया गया।मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ टीमों के साथ अहमदाबाद पुलिस, अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस (मनपा), 108 मेडिकल सर्विस, सिविल डिफेंस, एयरपोर्ट सीआईएसएफ, आर्मी कैंटोनमेंट, गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अहमदाबाद सिविल अस्पताल, रेड क्रॉस सोसाइटी आदि ने हिस्सा लिया।