
3 मकान को नुकसान
राजकोट. भावनगर जिले के महुवा शहर में बुधवार सुबह लाती बाजार क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार विस्फोट के साथ आग लग गई। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के तीन मकानों को भी नुकसान पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, लाती बाजार में स्थित एक रिहायशी मकान में बुधवार सुबह गैस रिसाव होने के कारण अचानक सिलेंडर में जोरदार विस्फोट होने से आग लगी। विस्फोट की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मकान में मौजूद एक पुरुष और दो महिलाओं सहित कुल 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। विस्फोट की तीव्रता के कारण उस मकान सहित तीन मकानों में भी दरारें और नुकसान हुआ।
सूचना मिलते ही महुवा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को ही विस्फोट का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी।
Published on:
25 Feb 2026 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
