25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौराष्ट्र-कच्छ में पीजीवीसीएल की मेगा चेकिंग ड्राइव, 652 करोड़ के बिजली बिल बकाया

2,700 टीमों का गठन, 28 लाख कनेक्शन के ​खिलाफ होगी कार्रवाई राजकोट. पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (पीजीवीसीएल) ने बुधवार से सौराष्ट्र और कच्छ में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए ‘डिस-कनेक्शन डे’ घोषित कर मेगा ड्राइव शुरू की। इसके तहत जिन उपभोक्ताओं के दो या उससे अधिक बिजली बिल बकाया हैं, उनके बिजली […]

less than 1 minute read
Google source verification

2,700 टीमों का गठन, 28 लाख कनेक्शन के ​खिलाफ होगी कार्रवाई

राजकोट. पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (पीजीवीसीएल) ने बुधवार से सौराष्ट्र और कच्छ में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए ‘डिस-कनेक्शन डे’ घोषित कर मेगा ड्राइव शुरू की। इसके तहत जिन उपभोक्ताओं के दो या उससे अधिक बिजली बिल बकाया हैं, उनके बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, सौराष्ट्र-कच्छ में कुल 652 करोड़ रुपए बकाया है, जिसके चलते बिल नहीं भरने वाले सौराष्ट्र-कच्छ के लगभग 28 लाख बिजली कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। करीब 2,700 टीमों का गठन कर मेगा अभियान शुरू किया गया है। राजकोट शहर और जिले में 130.51 करोड़ रुपए की बड़ी राशि बकाया पाई गई है।
मोरबी जिले में कुल 54 करोड़ रुपए के बिजली बिल बकाया है। मोरबी जिले में 1,000 रुपए से अधिक बकाया रखने वाले कुल 75,432 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए 20 डिवीजन की 210 टीमों को तैनात किया गया है। सबसे अधिक बकाया हलवद नगरपालिका में 8.16 करोड़ रुपए है, जबकि मालिया नगरपालिका में 92 लाख रुपए और टंकारा में 22 लाख रुपए बकाया हैं।
ड्राइव में आवासीय, व्यावसायिक और सरकारी कार्यालयों सहित सभी श्रेणियों के कनेक्शन की चेकिंग की जाएगी। यदि बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो गुरुवार से बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।