23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video: धोराजी में मोहर्रम के दौरान हादसा: ताजिया में बिजली का करंट लगने से 2 की मौत, 22 झुलसे, 4 गंभीर

Accident in Dhoraji: 2 died due to electrocution in Tazia

Google source verification

राजकोट. जिले के धोराजी शहर में शनिवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिया में बिजली का तार छू जाने के चलते दो जनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अन्य 22 जन झुलस गए। इन सभी को धोराजी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त साजिद समा (20) और जुनैद माजोठी (22) के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक धोराजी में शनिवार को मोहर्रम के अवसर पर ताजिया का जुलूस निकल रहा था। जब यह जुलूस रसूलपुरा इलाके में पहुंचा तब एक ऊंचे ताजिए से बिजली का तार छू गया। जिससे उसमें बिजली का करंट दौड़ गया। बताया जाता है कि 22 केवी का बिजली का तार ताजिए से टकराने पर हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसमें 24 लोग झुलस गए थे। सभी घायलों को धोराजी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह राठौड़ के निर्देश पर जेतपुर विभाग के पुुलिस उपाधीक्षक रोहित सिंह डोडिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दो लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत की पुष्टि की। घटना स्थल पर धोराजी थाने के निरीक्षक, उप निरीक्षक सहित स्टाफ और पश्चिम गुजरात विज निगम लिमिटेड (पीजीवीसीएल) की टीम जांच को पहुंची।

झुलसे लोगों को निजी वाहन व एंबुलेंस में उपचार के लिए ले जाया गया। कुछ को धोराजी सिविल अस्पताल और कुछ को जूनागढ़ के सिविल अस्पताल तथा कुछ को निजी अस्पताल ले जाया गया है। मोहर्रम के पर्व पर युवकों की मौत से इन परिवारों में मातम छा गया।