7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: आरोपी आसाराम को स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया सिविल अस्पताल

लिए लाया गया सिविल अस्पताल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच साढ़े तीन घंटे तक अस्पताल में की गई जांच

less than 1 minute read
Google source verification

दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कैद की सजा भुगत रहे आसाराम को सोमवार को स्वास्थ्य जांच के लिए अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल लाया गया। आसाराम की हृदय, रक्त, किडनी समेत विविध जांच की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे सुबह करीब 10.45 बजे अस्पताल लाया गया। इसके बाद साढ़े तीन घंटे तक उसकी जांच की गई।राजस्थान के जोधपुर जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा आसाराम इन दिनों जमानत पर है। अदालती आदेश पर उसे सोमवार को सिविल अस्पताल लाया गया। उस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंच गए। आसाराम को पुलिस सीधे ही ओपीडी में ले गई। बताया गया है कि सभी तरह की जांचों की रिपोर्ट कोर्ट में ही सौंपी जाएगी। आसाराम की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल समिति का गठन किया गया है।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि समिति की ओर से निर्देशित रिपोर्ट की गई हैं। इसके तहत सीने का एक्सरे, हृदय जांच के लिए इको, ईसीजी, किडनी, पेट की जांच के लिए सोनोग्राफी की गई। आसाराम को भर्ती कर जांच की गईं थीं जिसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे

जैसे ही आसाराम को सिविल अस्पताल लाया गया था उस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी कैंपस में पहुंचे। समर्थकों ने उस दौरान मीडिया कर्मियों के साथ अनुचित व्यवहार किया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।