5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad News : हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन के पर्याप्त सिलैंडर

जिला कलक्टर ने किया दावा, बोले अस्पताल का प्रबंधन उचित नहीं

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad News : हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन के पर्याप्त सिलैंडर

Ahmedabad News : हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन के पर्याप्त सिलैंडर

हिम्मतनगर. साबरकांठा जिले के जिला कलक्टर सी.जे. पटेल ने दावा करते हुए कहा है कि जिला मुख्यालय पर हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में आवश्यकता के अनुरूप ऑक्सीजन के पर्याप्त सिलैंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के सिलैंडरों के लिए हो रहे हल्ले के लिए अस्पताल का प्रबंध उचित नहीं है।
सूत्रों के अनुसार हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में फिलहाल कोरोना संक्रमित 60 रोगी उपचाराधीन हैं। इनके बावजूद कई लोग कोरोना रोगियों को सिविल अस्पताल में भर्ती करने के लिए दबाव बनाते हैं। फिलहाल लगभग 50 रोगियों को ऑक्सीजन की जरूरत के अनुसार प्रशासन की ओर से पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध करवाई है। इसके बावजूद नए भर्ती होने वाले रोगियों को ऑक्सीजन देने के लिए दबाव बनाने के कारण अव्यवस्था हो रही है।
इस संबंध में सिविल अस्पताल प्रबंधन की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग व जिला कलक्टर को लिखित में जानकारी दी गई। इसके बाद जिला कलक्टर सी.जे. पटेल ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। सिविल अस्पताल के हालात की जानकारी लेने के साथ ही ऑक्सीन के लिए हो रहे हल्ले के बारे में भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के सिलैंडरों के लिए हो रहे हल्ले के लिए अस्पताल का प्रबंध उचित नहीं है, अस्पताल में आवश्यकता के अनुरूप ऑक्सीजन के पर्याप्त सिलैंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने इसके बावजूद रोगियों के परिजनों से हंगामा करने के बजाए उच्च अधिकारी से संपर्क करने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि निजी चिकित्सकों की ओर से कोरोना रोगियों को सिविल अस्पताल में भेजने से पहले सिविल अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।