12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GUJARAT ELECTION 2022 : अहमदाबाद जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के 1.30 लाख मतदाता

100 वर्ष से अधिकआयु के 1500 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को पोस्टल बैलेट की सुविधा

less than 1 minute read
Google source verification
GUJARAT ELECTION 2022 : अहमदाबाद जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के 1.30 लाख मतदाता

GUJARAT ELECTION 2022 : अहमदाबाद जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के 1.30 लाख मतदाता

अहमदाबाद. Ahmedabad शहर एवं जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के 130893 मतदाता votersहैं। इनमें से 100 से अधिक आयु के लगभग डेढ़ हजार हैं। इस आयु वर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट postal ballot की सुविधा है।

शहर एवं जिले में 80 वर्ष से अधिक एवं 90 वर्ष से कम आयु के 110949 मतदाता हैं। 90 वर्ष से अधिक एवं 100 से कम आयु के 18444 मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1500 मतदाता जिले में मौजूद हैं। 100 से अधिक आयु वर्ग के सबसे अधिक 218 मतदाता एलिसब्रिज विधानसभा क्षेत्र में हैं। जबकि सबसे कम 36 मतदाता निकोल के हैं। नारणपुरा विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक आयु के 128 मतदाता हैं। वेजलपुर में 105 और धंधुका विधानसभा क्षेत्र में भी इस आयु वर्ग के सौ मतदाता हैं।
जिला एवं शहर में एलिसब्रिज विधानसभा क्षेत्र में 80 से 89 वर्ष आयु वाले भी सबसे अधिक 12051 मतदाता हैं। घाटलोडिया में 9350, वेजलपुर में 8542, नारणपुरा में 7270 मतदाता 80 से 89 आयु वर्ग के हैं। 90 से 99 आयु वर्ग के मतदाताओं में भी एलिसब्रिज विधानसभा सीट अव्वल है। इस आयु वर्ग के 2984 मतदाता एलिसब्रिज में हैं। घाटलोडिया में 1557, नारणपुरा में 1397, वेजलपुर में 1375 मतदाता हैं।

दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा
आगामी महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जिला चुनाव अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. धवल पटेल के मार्गदर्शन में जागरुकता अभियान जारी है। अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा की गई है। इसके लिए जागरुकता अभियान जारी है।