12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Ahmedabad: इमारत की लिफ्ट में फंसी 10 महिलाएं, दीवार तोड़ निकाला

करीब तीन घंटे तक फंसी रहीं, दमकल विभाग की टीम ने की मशक्कत, लिफ्ट में कई फ्लोर पर नहीं था एक्सेस डोर

Google source verification

Ahmedabad शहर के चांदखेड़ा इलाके में सारथी बंगला के सामने के बी रॉयल सेरेनिटी इमारत में एक लिफ्ट में शुक्रवार को 10 महिलाएं फंस गईं। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करके इन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। करीब तीन घंटे तक ये महिलाएं इस लिफ्ट में फंसी रहीं।

दमकल विभाग की टीम को इन महिलाओं को निकालने के लिए दीवार को तोड़ना पड़ा। इसके बाद लिफ्ट से महिलाओं को एक के बाद एक करके निकाला गया। सभी का स्वास्थ्य बेहतर था। सुरक्षित निकाली गई महिलाओं में निधिबेन, अंजूबेन, मितालीबेन, नेहलबेन, अर्पिताबेन, अमीशाबेन, दीपलबेन, दिव्याबेन, खुश्बूबेन और स्नेहाबेन शामिल हैं। एक महिला ने बताया कि हम 12.30 बजे फंसे थे। दमकल विभाग ने हमें दीवार तोड़कर और लिफ्ट का पतरा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। हमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। फायर अधिकारी ए के गढवी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम यहां पहुंची। लिफ्ट में 10 महिलाएं थीं। बचाव कार्य शुरू किया गया। हमने पाया कि ग्राउंड से ऊपर चौथी मंजिल तक सभी जगह आरसीसी कंस्ट्रक्शन से लिफ्ट का दरवाजा ब्लॉक किया था। ऐसे में कोई फंसे तो बचाव कार्य में समस्या होती है। लिफ्ट का रिलीज वॉल्व बिगड़ गया था। अंदर महिलाएं घबराएं नहीं इसलिए उन्हें नियमित पानी पहुंचाया। फैन और वेंटिलेशन सुनिश्चित किया। एक महिला के पेट में दर्द हुआ तो दवाई भी दी थी। मुख्य दमकल अधिकारी अमित डोंगरे ने संवाददाताओं से कहा कि ओवर लोड के चलते यह लिफ्ट फंसी थी। इसके अलावा पाया गया कि यहां पर तीन फ्लोर पर एक्सेस डोर नहीं था। इसके चलते फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए दीवार को तोड़ना पड़ा। 9 मीटर दूरी पर एक्सेस डोर की सुविधा लिफ्ट में होनी चाहिए। यह सभी को सुनिश्चित करने की जरूरत है। लिफ्ट ओवर लोड ना हो और समय पर रखरखाव हो यह भी जरूर सुनिश्चित करना चाहिए।