
Ahmedabad: महोत्सव में बिके 2.94 लाख किलो केसर आम
इस बार के आम के सीजन में शहर के लोगों ने केसर आम का खूब लुत्फ उठाया। शहर के वस्त्रापुर स्थित अहमदाबाद हाट में एक माह तक चले केसर आम महोत्सव में इस सीजन में 2.94 लाख किलो केसर आम की बिक्री हुई। पिछले वर्ष यहीं कुल 92 हजार किलो आम बिके थे। इस महोत्सव में प्राकृतिक खेती से तैयार और बिना कार्बाइड से पकाए जाने वाले आम की बिक्री हुई।
शहर के नागरिकों को कार्बाइड फ्री तथा किसानों को आम के उचित दाम मिलने के उद्देश्य से राज्य सरकार वर्ष 2007 से हर वर्ष गर्मी की ऋतु में वस्त्रापुर स्थित अहमदाबाद हाट में केसर आम महोत्सव का आयोजन कर रही है।गत 18 मई से लेकर एक माह तक चले उसके बाद एक माह तक चले उत्सव में अहमदाबाद के नागरिकों ने 2.94 किलो आम खरीद लिए। केसर आम की मांग न सिर्फ अहमदाबाद में बल्कि अब देश के दूसरे राज्य और विदेश में भी होने लगी है। अहमदाबाद हाट में इस वर्ष 83 स्टॉल्स लगाए गए।
बढ़ा है उत्पादनराज्य के गिर सोमनाथ, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, कच्छ एवं दक्षिण गुजरात में केसर आम का उत्पादन बढ़ा है।
Published on:
26 Jun 2023 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
